
नई दिल्ली. मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार के बाद बिपरजॉय तूफान का असर धीरे-धीरे कम होने लगेगा. हालांकि इसके बावजूद राजस्थान में बारिश जारी रहेगी. बताया गया कि अब इस तूफान के चलते पूर्वी राजस्थान में बेहद भीषण बारिश होने की संभावना है. इसी तर्ज पर पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी बारी बारिश होने की उम्मीद है. मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अगले दो दिन तक बेहद अधिक बारिश हो सकती है.
भारतीय मौसम विभाग के सीनियर अधिकारी नरेश कुमार ने कहा, ‘पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 CM बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश भयंकर हीट वेव की चपेट में रहेगा. यह स्थिति उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी रहेगी जहां ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है.’ मौसम विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युजय महापात्रा ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, “अमस और मेघालय के क्षेत्रों में बेहद अधिक बारिश आज और अगले दो दिन तक हो सकती है.”
मौसम विभाग की तरफ से अगले चार दिन तक होने वाली बारिश के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई है. इसमें बारिश को तीन श्रेणी में बांटा गया है. पहली श्रेणी में ‘तेज बारिश’, दूसरी श्रेणी में ‘तेज से बेहद तेज बारिश’ और आखिरी श्रेणी में ‘तेज से भयंकर बारिश’ को डाला गया है.
तेज से भयंकर बारिश वाले क्षेत्र
मौसम विभाग का कहना है कि मध्य राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में आज बेहद अधिक बारिश हो सकती है. ऐसा ही हाल असम और मेघालय में आज और 20 जून को हो सकता है. उत्तरी और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 21 जून को भारी बारिश होगी. पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19 से 21 जून के बीच तेज बारिश होगी. नॉर्थ-वेस्ट मध्यप्रदेश में 21 जून और सब-हिमालय रेंज के अंतर्गत सिक्किम और वेस्ट बंगाल में 19 से 21 जून तक बारिश होगी.
Warning of the day.#India #IMD #Heavyrainfall #Weather #weatherupdates @moesgoi @DDNewslive @airnewsalerts @ndmaindia pic.twitter.com/1hDug6EGMi
— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 19, 2023
.
Tags: Delhi Weather Update, Weather forecast, Weather Update
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 18:06 IST






