Son Of Bihar Trailer: एक्शन, इमोशंस और रोमांस का कॉम्बो पैकेज है ‘सन ऑफ बिहार’, वकील बन छाए खेसारी लाल यादव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. Son Of Bihar Trailer Out: खेसारी लाल यादव की मच अवेटेड फिल्म ‘सन ऑफ बिहार’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. ट्रेलर में खेसारी का दमदार और एक्शन अवतार नजर आ रहा है. वह कॉमेडी का तड़का लगाते हुए भी नजर आते हैं. फिल्म की कहानी एजुकेशन और न्याय व्यवस्था पर आधारित है. फिल्म में खेसारी एक वकील के बेटे का किरदार निभा रहे हैं. वकील की एक केस हाथ में लेने के बाद हत्या हो जाती है. फिल्म में एक्ट्रेस मणि भट्टाचार्य हैं. जो एक ऐसी टीचर का किरदार निभा रही हैं, जो गरीब बच्चों को फ्री में पढ़ा रही हैं.

मणि भट्टाचार्य इतना अच्छा पढ़ाती हैं कि कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे भी उनके पास पढ़ने आते हैं. यही बात बड़े प्राइेट स्कूलों अखरती है, और वह मणि का स्कूल तोड़ देते हैं. यही मामला लेकर मणि, खेसारी के वकील पापा के लेकर जाती हैं. वह केस लड़ने के लिए तैयार होते हैं. बाद में उनका मर्डर होता है. पिता के मर्डर से दुखी खेसारी और मणि के बीच टकराव देखने को मिलता है, लेकिन धीरे-धीरे में प्यार में बदल जाता है.

अक्षरा पर फिदा हुए विक्रम भट्ट, ‘1920’ के प्रमोशन के बीच गाया सिंगर का ये गाना, एक्ट्रेस बोलीं- आप बहुत…

वहीं, खेसारी लाल यादव अपनी पिता की मौत का बदला और मणि भट्टाचार्य का स्कूल बाहुबलियों की कैद से छुड़ाने के लिए अपना पावरपैक्ड एक्शन दिखाते हैं. ट्रेलर ही खूब मारधाड़ देखने को मिल रही है, तो सोचिए फिल्म में कितनी होगी. ट्रेलर में कई सॉलिड सॉन्ग की झलक देखने को मिली है.

” isDesktop=”true” id=”6582029″ >

अयाज खान बने हैं विलेन

खेसारी लाल यादव गंभीर किरदार में उभरकर सामने आते हैं. वहीं, विलेन के रूप में अयाज खान काफी जंच रहे हैं. फिल्म को उमा गुप्ता, अमित गुप्ता और अजय गुप्ता ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म के स्क्रिप्ट और डायलॉग वीरू ठाकुर ने लिखे हैं. कृष्णा बेदर्दी ने इसका म्यूजिक कंपोज किया है. फिल्म के सिनेमैटोग्राफी आर आर प्रिंस ने की है.

‘सन ऑफ बिहार’ की कास्ट

‘सन ऑफ बिहार’ को रवि सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. रवि ने फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए अपने स्किल्स का बखूबी इस्तेमाल किया है. फिल्म की लोकेशन भी शानदार तरीके से दिखाए गए हैं. फिल्म के दूसरे प्रमुख कलाकारों की बात करे तो उनमें महेश आचार्या, सी पी भट्ट, अयाज़ खान, संतोष श्रीवास्तव प्रमुख हैं.

Tags: Bhojpuri film, Khesari lal yadav, Mani bhattacharya

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें