करौली में बिपरजॉय का असर, सुबह से हो रही झमाझम बारिश, बाजारों में पसरा सन्नाटा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मोहित शर्मा/ करौली. अरब सागर के सबसे प्रभावी चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के असर के चलते राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश का दौर जारी है. बात की जाए यदि राजस्थान के करौली की तो, यहां चक्रवाती तूफान का असर कुछ ऐसा है कि करौली में सोमवार की सुबह से ही जोरदार बारिश कहर जारी है. सुबह से ही लगातार झमाझम बारिश के चलते लोगों को जून के महीने में ठंड का एहसास होने लगा है. हालांकि चक्रवाती तूफान के असर के कारण क्षेत्र में सुबह से पड़ रही बारिश ने लोगों को एक और गर्मी से राहत दी है तो वहीं दूसरी ओर लगातार बारिश के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो गई है. जिसके कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

चक्रवाती तूफान के असर के चलते मौसम विभाग ने भी करौली सहित राजस्थान के कई जिलों और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना और तेज वर्षा के दौर होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही करौली में मेघ गर्जन के साथ वर्षा, आकाशीय बिजली, तेज अंधड़ और हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है.

शनिवारसे ही बदला मौसम
स्थानीय व्यापारी फिरोज खान का कहना है कि करौली में रविवारशाम से ही मौसम बदला हुआ है और बारिश के रहने के कारण मौसम में भी काफी राहत आई है. उनका कहना है कि क्षेत्र में सुबह से ही लगातार बारिश के चलते गर्मी की समस्या से भी राहत मिली है और जून के महीने में सर्दी जैसा आनंद महसूस करने को मिल रहा है.

बाजार पड़े सुने, जनजीवन अस्त व्यस्त
वहीं, स्थानीय निवासी नगेंद्र शर्मा ने बताया कि बिपरजॉय का प्रभाव राजस्थान सहित करौली में भी चलने के कारण रविवार कोभी करौली में हल्की हल्की बारिश आई. जिसके बाद सोमवारसुबह से ही क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी है. उन्होंने बताया कि सुबह से ही लगातार बारिश के चलते करौली में लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हैं तो बाजार सूने नजर आ रहे हैं.

Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें