VIDEO: जो रूट ने रिवर्स में जड़ा ‘सूपला शॉट’, 2 साल पहले की निकाली भड़ास, दूसरी पारी में भी दिखाए तेवर

हाइलाइट्स

जो रूट ने पहली पारी में ठोका था शानदार शतक.
दूसरी पारी में जो रूट अपने अर्धशतक से 4 रन से चूके.

नई दिल्ली. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच एशेज सीरीज के पहले ही टेस्ट में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. पिछली एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया से करारी हार झेलने वाली इंग्लैंड की टीम ने इस बार अपने अलग तेवर दिखाए हैं. पहली पारी में इंग्लिश टीम ने 393 रनों का पहाड़नुमा स्कोर कंगारू टीम के सामने रख दिया. टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल जो रूट (Joe Root) ने निभाया, जो पिछली एशेज में आलोचना का शिकार हुए थे. इतना ही नहीं, जो रूट को अपनी कप्तानी से भी हाथ धोनी पड़ गया था.

इस बार पूर्व कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया से पिछला हिसाब पहले टेस्ट से ही करना शुरू कर दिया है. उन्होंने पहली पारी में 118 रनों की नाबाद पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को बैकफुट पर ढकेल दिया. रूट ने चुन-चुन कर उन्हीं गेंदबाजों की पिटाई की, जो पिछली बार उनपर हावी नजर आए थे. ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में इंग्लिश टीम से 7 रन पीछे रह गई. अब जब इंग्लैंड की टीम दूसरी बार बल्लेबाजी करने उतरी है, रूट ने एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की ली. लेकिन बदकिस्मती से वह अपने अर्धशतक से महज 4 रन दूर रह गए इस बीच रूट ने टीम इंडिया के 360 डिग्री बैटर सूर्यकुमार यादव के सूपला शॉट को आजमाया. स्कॉट बोलैंड के ओवर में वह पहली बार में मिस हो गए, लेकिन दूसरी बार रिवर्स में रूट ने कीपर के ऊपर से छक्का जड़ दिया. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है.

Tags: Ashes, Australia vs England, Joe Root

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More