Google हमेशा के लिए बंद कर रहा है अपनी ये सर्विस, 19 जुलाई से पहले डाउनलोड कर लें अपना सभी डेटा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी Google ने ऐलान कर दिया है कि वह अपने Album आर्काइव फीचर को बंद कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक अब 19 जुलाई, 2023 से Google यूज़र्स के लिए ये सेवा उपलब्ध नहीं होगी. बता दें कि एल्बम आर्काइव फीचर यूज़र्स को Google के अलग-अलग प्रोडक्ट के कंटेंट को देखने और मैनेज करने की अनुमति देती है.

इस बारे में जानकारी देने के लिए Google अपने यूज़र्स एक ईमेल भेज रहा है, जिसका टाइटल है, ‘An update to Album Archive’.

ईमेल में, टेक दिग्गज ने यूज़र्स को सूचित करते हुए लिखा कि 19 जुलाई, 2023 से Google एल्बम आर्काइव उपलब्ध नहीं होगा. यूज़र्स को डेटा डाउनलोड करने के लिए Google Takeout का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है.

ये भी पढ़ें- लोहे वाला या प्लास्टिक का? कौन-सा कूलर देता है ज्यादा ठंडी हवा, विक्रेता की बातों में आकर धोखा खाते हैं लोग

ईमेल में लिखा है, ‘एल्बल आर्काइन से आप गूगल के प्रोडट्स को देख और मैनेज कर सकते हैं. हालांकि जो कंटेंट सिर्फ एल्बम आर्काइव पर है, उसे 19 जुलाई से डिलीट कर दिया जाएगा. इसलिए उससे पहले अपने डेटा को गूगल टेकआउट के ज़रिए डाउनलोड कर लें’.

यहां ट्रांसफर हो सकता है डेटा
Google उन्हें या तो ईमेल के माध्यम से एक डाउनलोड लिंक भेजेगा या डेटा को Google ड्राइव, IDrive, OneDrive, या ड्रॉपबॉक्स जैसी बेस्ट क्लाउड स्टोरेज सर्विस में ट्रांसफर करेगा.

ये भी पढ़ें-घास या Honeycomb पैड, किसके इस्तेमाल से ज्यादा ठंडी हवा देता है कूलर? ज्यादातर लोग जी रहे वहम में

जिन लोगों को ईमेल नहीं मिला है, वे अपने Google अकाउंट के साथ एल्बम आर्काइव पेज पर जा सकते हैं और टॉप पर वहां आप एक बैनर देखेंगे जो यूज़र्स को 19 जुलाई, 2023 के बाद कंटेंट हटाने के बारे में सूचित करता है.

इसके अलावा ड्रॉपबॉक्स, Google डॉक्स, शीट्स और स्लाइड्स के साथ अपना इंटीग्रेशन बदल रहा है. कंपनी ने अपने यूज़र्स को ईमेल के जरिए इस बदलाव की जानकारी दी है.

Tags: Google, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें