Sarkari Naukri : 3000 से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की निकली भर्ती, आवेदन के लिए बचे हैं बहुत कम दिन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Sarkari Naukri : राजस्थान के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फेमिली वेलफेयर (SIHFW) ने असिस्टेंट रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इन पदों पर भर्ती के लिए SIHFW ने दो अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किए हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 3000 से अधिक वैकेंसी है. जिसमें लैब टेक्नीशियन की 2007 वैकेंसी और असिस्टेंट रेडियोग्राफर पद के लिए 1067 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://sihfwlabtech.eshiksa.net/ पर जाकर करना है. आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून है.

लैब टेक्नीशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर भर्ती 2023 में आरक्षण उन उम्मीदवारों को मिलेगा जो राजस्थान के स्थायी निवासी होंगे. अन्य राज्यों के सभी उम्मीदवार अनारक्षित वर्ग के माने जाएंगे. राजस्थान के मूल निवासियों को पिता के नाम से बना निवास प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा.

जरूरी शैक्षिक योग्यता

असिस्टेंट रेडियोग्राफर- 12वीं कक्षा साइंस स्ट्रीम से पास होना चाहिए. साथ में रेडियोग्राफी कोर्स किया होना चाहिए. इसके अलावा देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान.
लैब टेक्नीशियन- साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास होने के साथ मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया होना चाहिए. इसके अलावा देवनागरी लिपि में हिंदी भाषा और राजस्थान संस्कृति का ज्ञान.

उम्र सीमा

लैब टेक्नीशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर पद के लिए उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीवारों को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क

जनरल/ओबीसी/अतिपिछड़ा वर्ग-500 रुपये
राजस्थान के ओबीसी और -350 रुपये
राजस्थान के टीएसपी और सहरिया एरिया के एससी/एसटी-250 रुपये

यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें

Tags: Government jobs, Jobs in india, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें