Bulandshahr News: गर्मी से बुलंदशहर के लोग बेहाल, अस्‍पताल में बढ़े बुखार और दस्त के मरीज


मुकेश राजपूत/बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में भीषण गर्मी पड़ रही है. इस वजह से बुखार और दस्त के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बुलंदशहर के जिला अस्पताल में बुखार व दस्त के मरीज अपना उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं.

बुलंदशहर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि जनपद बुलंदशहर में तपती गर्मी पड़ रही है. तपती गर्मी पड़ने के चलते बुखार व दस्त के मरीज जिला अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंच रहे हैं. मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि भयानक गर्मी में बुखार का प्रकोप लोगों को सता रहा है. इससे रोजाना बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. जिला अस्पताल में रोजाना करीब 1200 बुखार व दस्त से पीड़ित मरीज अपना उपचार कराने के लिए आ रहे हैं.

बुखार व दस्त से बचने के उपाय
मुख्य चिकित्सा अधिकारी विनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय गर्मी बहुत तेज है. लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बचना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए. साथ ही घर से बाहर जब निकले तो गर्मी में धूप से बचना चाहिए. घर से बाहर तब ही निकले जब बहुत जरूरी कार्य हो अन्यथा धूप से बचें और चिलचिलाती धूप में सिर पर कपड़ा रख लेना चाहिए. साथ ही कटे फटे फलों व बासी खाना खाने से बचें. समय-समय पर खानपान का भी ध्यान रखना महत्वपूर्ण है.

.

FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 11:08 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More