राजस्थान: बाड़मेर में जानलेवा हुआ बिपरजॉय तूफान, जलभराव में डूबने से 4 बच्चों की मौत, 1 शख्स लापता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सेडवा, सिवाना और समदड़ी इलाके में हुए हादसे
सेडवा और सिवाना में पानी में डूबने से हुई 4 बच्चों की मौत
बिपरजॉय तूफान से हुई भारी बारिश से जगह-जगह भरा है पानी

बाड़मेर. राजस्थान के बाड़मेर जिले में बिपरजॉय तूफान (Biparjoy Cyclone) की वजह हुई भारी बारिश के कारण जगह-जगह पानी का भर गया है. यही पानी अब जानलेवा हो गया है. जल भराव के कारण अब तक चार मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है. उनके शव बरामद किए जा चुके हैं. वहीं एक अन्य व्यक्ति तालाब में लापता हो गया. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं. पुलिस प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है.

जानकारी के अनुसार बाड़मेर जिले के सेड़वा थाना इलाके के गंगासरा गांव में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. वहीं सिवाना के पादरली गांव में बकरियां चराने गए दो चचेरे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. समदड़ी थाना इलाके के राखी गांव के तालाब में दोस्तों के साथ नहाने उतरा एक युवक डूब गया. एनडीआरएफ और गोताखोर रविवार से लगातार उसे खोज रहे हैं. लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है.

दोनों हादसों में चार चचेरे भाइयों की हुई मौत
गंगासरा गांव में हादसे के शिकार हुए बच्चों में कृपाल सिंह पुत्र दीप सिंह (8) और खेत सिंह पुत्र चैन सिंह (7) शामिल हैं. दोनों बारिश से गड्डे में जमा हुए पानी में डूब गए. इससे दोनों की मौत हो गई. सिवाना थाना थाना इलाके में हादसे के शिकार हुए बच्चों में पादरली गांव निवासी प्रकाश पुत्र चंद्रा राम (8) और राहुल पुत्र खेताराम भील (7) शामिल हैं. ये लोग बकरियां चराने गए हुए थे. वहां पानी में डूब गए. ये भी चचेरे भाई थे.

Rajasthan Weather Alert: बिपरजॉय तूफान आज भी कराएगा बारिश, 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, पढ़ें अपडेट 

दोस्तों के साथ तालाब में नहाने उतरा युवक हुआ लापता
समदड़ी थाना इलाके के राखी गांव में शेराराम (45) दोस्तों के साथ रविवार को नहाने के लिए तालाब में उतरा था. लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. उसकी तलाश के लिए कल से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. उल्लेखनीय है कि बिपरजॉय तूफान के कारण समूचे बाड़मेर जिले में बीते दो दिनों में भारी से भारी बारिश हुई है. इसके कारण कई गांव और कस्बे जलमग्न हो गए हैं. वहीं कई अन्य नीचले इलाकों में पानी भर गया है.

Tags: Barmer news, Big accident, Cyclone Biparjoy, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें