
निखिल स्वामी/बीकानेर. बीकानेर में अब लोगों का योग के प्रति रुझान बढ़ रहा है. ऐसे में बीकानेर के बच्चे, युवा और बुजुर्ग हर कोई स्वस्थ रहने के लिए योग कर रहे है. यहां युवां लड़कियां योग के ऐसे-ऐसे आसन कर रही हैं कि शहरवासी इनके योग के आसन को देखकर अचंभित नजर आ रहे हैं. लोग इन लड़कियों के शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी को देखकर दांतो तले उंगलियां दबा लेते हैं.
यहां एडवांस योगा में लोग 400 से 500 कैलरी बर्न कर रहे है. पहले यहां योग सिखाने के लिए कुछ ही युवा और बुजुर्ग आते थे. अब यहां धीरे धीरे 100 से अधिक लोग योगा सीख रहे हैं वो भी बिल्कुल मुफ्त. यहां 30 से 40 लड़कियां योग सीख रही है. ऐसे में इन लड़कियों को देखकर दूसरी अन्य लड़कियों का भी योग के प्रति रुचि पैदा हो रही है.
कपिल पार्क में सुबह छह बजे से चलती हैं क्लास
योग गुरु और योग प्रशिक्षक अजय स्वामी ने बताया कि यहां कपिल उद्यान में पिछले कई सालों से योग की कक्षाएं नियमित रूप से चल रही है. जहां युवाओं के साथ बुजुर्ग भी नियमित रूप से योग कर रहे हैं. स्वामी ने बताया कि यहां बच्चों को एडवांस योगा सिखाया जाता है. यहां लड़कियां लड़कों से कम नहीं है. ये लडकियां एडवांस योगा के ऐसे आसन करती हैं, जो लड़के भी अच्छी तरह से नहीं कर पाते. यहां लड़कियां एक साथ योग के आसन करती है तो मानो लचीली गुडिया हो.
इन लड़कियों का शरीर का लचीलापन इतना जबरदस्त है कि हर कोई देखकर अचंभित रहता है. स्वामी ने बताया कि यहां नियमित योग करने से शरीर पूरी तरह लचीला और स्वस्थ रहता है. वह बताते है कि यहां सुबह 6 बजे 8 बजे तक योग की नियमित कक्षाएं लगाई जाती है वो भी एक दम फ्री.
हर तरफ मिल रही सराहना
वह बताते हैं कि यहां लड़किया योगा के इतने अच्छे तरीके से आसन करती हैं जिस कारण उन्हें काफी सराहना मिल रही है. हर तरफ लोग इनके आसनों पर तालियां बजा रहे हैं.
.
Tags: Bikaner news, Local18, Rajasthan news, Yoga
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 11:15 IST






