जब बजा मशहूर भोजपुरी गाना लॉलीपॉप लागेलू, तो खुद को रोक नहीं सके दूल्हा-दुल्हन, देखें ये VIRAL VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आमतौर पर अपनी शादी में डांस करने या थिरकने में लोग थोड़े शर्माते हैं, लेकिन अब जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देख कर आपकी ये धारणा टूट जाएगी. जब शादी में मशहूर भोजपुरी गाना लॉलीपॉप लागेलू बजा तो दूल्हा-दुल्हन खुद को रोक नहीं सके. जयमाला के बाद स्टेज पर ही दोनों बिंदास होकर नाचने लगते हैं. डांस स्टेप्स तो इतने धांसू हैं कि उन्हें देखकर आप भी कहेंगे कि दोनों के 36 के 36 गुण मिल गए हैं.

दूल्हा-दुल्हन का ये डांस वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. जैसे ही वरमाला की रस्म पूरी हुई, डीजे वाले बाबू ने लॉलीपॉप वाला गाना बजा दिया. फिर क्या था? ऑल टाइम हिट इस भोजपुरी गाने की बीट पर दोनों के पैर थिरकने लगे और फिर देखते ही देखते स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बिंदास होकर नाचने लगे.

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा और दुल्हन दोनों जयमाला के बाद स्टेज पर ही बिंदास होकर नाच रहे हैं. उनके डांस स्टेप्स इतने धांसू हैं कि आप भी देख कर दांतों तले उंगली दबा लेंगे. खास कर दुल्हन जिस तरह खुलकर डांस कर रही है वो तो कमाल का है और दूल्हा अपनी दुल्हन को कॉम्पलिमेंट कर रहा है. लगा रहा है जैसे इस जोड़ी के 36 के 36 गुण मिल गए हैं. स्टेज पर ही सारे रिश्तेदार भी खड़े हैं. कोई वीडियो बना रहा है तो कोई हैरानी से दोनों को देख रहा है, लेकिन दुनिया से बेपरवाह दोनों दूल्हा-दुल्हन जम कर नाचते हैं.

Tags: Bride groom, Latest viral video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें