
गाजियाबाद. कहते हैं कि मारने वाले से बड़ा बचाने वाला होता है. गाजियाबाद में यही बात फिर एक बार चरितार्थ हुई. तनाव से गुजर रहे एक युवक ने फांसी लगाने के लिए फंदा लगाया, उस समय घर पर कोई नहीं था. लटकने के बाद रस्सी टूट गई. युवक नीचे गिरा. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी जान बच गई.
गाजियाबाद पुलिस के एसीपी विवेक कुमार के अनुसार लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की राहुल गार्डन कॉलोनी में सुनील कुमार रहते हैं. वह पिकअप गाड़ी चलाते हैं. कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई है. घर पर सुनील अकेले रह रहे हैं और तनाव से गुजर रहे हैं.
रात करीब साढ़े 12 बजे सुनील ने घर के कूलर पर चढ़कर फंदा लगा लिया. तभी कूलर गिर गया व सुनील फंदे पर लटक गए. इसी दौरान रस्सी टूट गई और वह नीचे गिर गए. गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनकी जान बचाई जा सकी.
.
Tags: Ghaziabad News, Ghaziabad Police
FIRST PUBLISHED : June 19, 2023, 10:14 IST






