तिरुपति और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का दर्शन हुआ आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेन, क्या है रूट और किराया

हाइलाइट्स

यह पैकेज पूरे 5 रात और 6 दिन का है.
बिलासपुर से होगी पैकेज की शुरुआत.
किराया 11,430 रुपये प्रति व्यक्ति है.

बिलासपुर. अगर आप तिरुपति बालाजी और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने की सोच रहे हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि इसकी योजना कब और कैसे बनाई जाए, तो रेलवे आपके लिए एक खुशखबरी लेकर आया है. भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए ‘तिरुपति बालाजी विद मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग यात्रा’ शुरू होने जा रही है. इस टूर पैकेज के लिए यात्रा 17 जुलाई, 2023 को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्टेशन से शुरू होगी.

आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर इस पैकेज की जानकारी दी है. यह पैकेज 5 रात और 6 दिनों का होगा. खास बात यह है कि आपको केवल पेमेंट करनी है और उसके बाद यात्रा में खाने, पीने और ठहरने की चिंता आपको नहीं करनी है. यह यात्रा भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कराई जाएगी. इस स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्री बिलासपुर, भाटापारा, तिल्दा नेवरा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, तिरोरा, भंडारा रोड, नागपुर, सेवाग्राम, बल्हारशाह स्टेशनों से बोर्डिंग/डिबोर्डिंग कर सकेंगे. पैकेज के खर्च की बात करें तो स्लीपर क्लास में प्रति व्यक्ति खर्च 11,430 रुपये है.

ये भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: रामेश्वरम, मदुरै और केरल की करें सैर, आईआरसीटीसी लाया ये शानदार पैकेज, बस इतना है किराया

दक्षिण का कैलाश है मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
बता दें कि मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिला में है, जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. कृष्णा नदी के तट पर श्रीशैल पर्वत पर श्रीमल्लिकार्जुन मंदिर स्थित है. इसे दक्षिण का कैलाश कहते हैं. अनेक धर्मग्रन्थों में इस स्थान की महिमा बताई गई है. महाभारत के अनुसार श्रीशैल पर्वत पर भगवान शिव का पूजन करने से अश्वमेध यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है. कुछ ग्रन्थों में तो यहां तक लिखा है कि श्रीशैल के शिखर के दर्शन मात्र करने से भक्तों के सभी प्रकार के कष्ट दूर भाग जाते हैं.

भगवान विष्णु को समर्पित है तिरुपति बालाजी मंदिर 
तिरुपति बालाजी मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है. हर साल लाखों की संख्या में यहां श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. यह भगवान विष्णु को समर्पित मंदिर स्थित है.

Tags: Indian railway, Indian Railways, Irctc, Tour and Travels, Tourist Destinations, Tourist Places

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More