ये हैं देश की 3 शानदार इलेक्ट्रिक बाइक्स, एक बार चला लिया तो पेट्रोल बाइक लगने लगेगी बेकार


हाइलाइट्स

देश में कई कंपनियां शानदार इलेक्ट्रिक बाइक्स बेच रही हैं.
इलेक्ट्रिक बाइक को चलाने का खर्च पेट्रोल बाइक से कम है.
इलेक्ट्रिक बाइक्स फीचर्स के मामले में भी आगे हैं.

नई दिल्ली. इलेक्ट्रिक वहनों को खरीदने में सबसे बड़ी समस्या बनती है उसकी अधिक कीमत, रेंज और चार्जिंग की समस्या. हालांकि, इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी और छूट देकर इस कीमत की समस्या को काफी हद तक सुलझा लिया गया है लेकिन लोगों के मन में अब भी इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज और परफॉर्मेंस को लेकर कई तरह के सवाल हैं.

भारतीय ई-व्हीकल बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का बोलबाला है. आज टू-व्हीलर बनाने वाली लगभग हर कंपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रही है, लेकिन जब इलेक्ट्रिक बाइक्स की बात आती है तो बहुत कम कंपनियां ही ई-बाइक्स बेच रही हैं. हालांकि, आजकल बाजार में कई ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक्स आ गई हैं जो हर मामले में पेट्रोल से चलने वाली बाइक्स को टक्कर दे रही हैं. फिर चाहे चलाने का खर्च हो या तकनीक और फीचर्स, इलेक्ट्रिक बाइक्स कई मामले में पेट्रोल बाइक्स को पीछे छोड़ चुकी हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं देश में उपलब्ध 3 हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में जिनमें आपको रेंज भी लंबा मिलेगा और पॉवर भी जबरदस्त मिलेगी.

यह भी पढ़ें: इस कार को कहते हैं पहाड़ों की रानी, शिमला, मनाली या नैनीताल, बिना हांफे कर लेती है चढ़ाई

मैटर ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक
मैटर मोटर ने इस साल की शुरुआत में मैटर ऐरा (Matter Aera) इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च किया था. कंपनी का दावा है कि इस इलेक्ट्रिक बाइक में 80 से ज्यादा फीचर्स है. इसके कुछ प्रमुख फीचर्स में कीलेस ड्राइव, स्टोरेज, 7-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले, एक्सीडेंट डिटेक्शन, डुअल डिस्क ब्रेक, जियो-फेंसिंग, कॉलिंग फीचर आदि शामिल है. मैटर ऐरा इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1,73,999 रुपये से शुरू होती है. फुल चार्ज पर इस बाइक को 125 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है.

कोमाकी रेंजर
यह देश की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर मोटरसाइकिल है. क्रूजर फील के लिए बाइक में नीची सीट और ऊंचा हैंडलबार दिया गया है. इस बाइक में डिजिटल डिस्प्ले, तीन राइडिंग मोड, क्रूज कंट्रोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, यूएसबी चार्जर, म्यूजिक कंट्रोल, रिवर्स गियर, डुअल डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी ने इसमें 4Kw की पॉवरफुल बैटरी दी है, जिससे बाइक को फुल चार्ज पर 180-200 किलोमीटर की रेंज मिलती है. कोमाकी रेंजर की कीमत 1.68 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.

टॉर्क क्रेटोस
टॉर्क क्रेटोस बेहद स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक है. यह एक परफॉर्मेंस ई-बाइक है जिसे साधारण सड़क और हाईवे दोनों में चला सकते हैं. कंपनी इस ई-बाइक की टॉप स्पीड 105 किलोमीटर प्रति घंटा क्लेम करती है. वहीं इसे 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में केवल 3.5 सेकेंड का समय लगता है. फुल चार्ज पर टॉर्क क्रेटोस को 180 किलोमीटर चलाया जा सकता है. यह इलेक्ट्रिक बाइक डुअल डिस्क ब्रेक, डुअल चैनल एबीएस, क्रूज कंट्रोल, डिजिटल डिस्प्ले जैसे फीचर्स से लैस है. टॉर्क क्रेटोस की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,31,070 लाख रुपये से शुरू होती है.

Tags: Auto News, Bikes, Electric, Electric Vehicles

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More