मिर्जापुर के डॉन के कानों तक पहुंचा रिंकू सिंह का नाम! सिक्सर किंग ने की मुलाकात, खुशी से हुए गदगद

हाइलाइट्स

रिंकू सिंह ने मिर्जापुर वेब सीरीज के डॉन से की मुलाकात.
आईपीएल में तबाही मचाने वाले रिंकू रातों-रात हुए थे फेमस.

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में एक से बढ़कर एक चमत्कारी कारनामे देखने को मिले, फिर चाहे बात युवाओं की हो या फिर अनुभवी बैटर्स की. युवाओं की बात आते ही सबसे पहले रिंकू सिंह (Rinku Singh) का नाम याद आता है. रिंकू सिंह वो नाम है जो 5 छक्कों के चमत्कारी प्रदर्शन रातों-रात मशहूर हो गए. इस खिलाड़ी ने आखिरी ओवर में गुजरात से जीत छीन ली. संघर्ष भरे करियर के बाद रिंकू का नाम क्रिकेट जगत से लेकर बॉलीवुड की दुनिया में भी फैल चुका है. उनका नाम मिर्जापुर वेब सीरीज के डॉन कालीन भैया का रोल निभाने वाले पंकज त्रिपाठी के कानों तक भी पहुंच चुका है.

रिंकू सिंह ने आईपीएल में कमाल की निरंतरता दिखाई. उन्होंने 4 अर्धशतकीय पारियां खेलकर कमाल की निरंतरता दिखाई थीं. इस जबरदस्त प्रदर्शन के बाद रिंकू सिंह ने सेलेक्टर्स की नजरों में भी जगह बना ली है. कयास लगाए जा रहे हैं कि रिंकू वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी अपना जलवा बिखेरेंगे. आईपीएल के बाद रिंकू सिंह ने पहले छुट्टियों का लुत्फ उठाया, उसके बाद अब मिर्जापुर में अहम रोल निभाने वाले पंकज त्रिपाठी से मुलाकात की. उन्होने पंकज त्रिपाठी के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की. साथ में लिखा, ‘महान कालीन भैया मुझे जानते हैं.’

रिंकू सिंह टीम इंडिया में एंट्री के लिए तैयार

Video: पाकिस्तान में जन्में बैटर का कारनामा, इंग्लैंड में तोड़ा 100 पुराना रिकॉर्ड, बेटी के साथ पहुंचा मीडिया के सामने, वीडियो वायरल

रिंकू सिंह का बल्ला आईपीएल में जमकर बोला है. वह केकेआर के लिए कई मुकाबलों में आखिर तक खड़े रहे. अब रिंकू सिंह टीम इंडिया में एंट्री के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबलों में वह अपना डेब्यू कर सकते हैं. रिंकू सिंह को बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी शानदार बताया है. वहीं, शाहिद कपूर भी संघर्ष भरे करियर के लिए रिंकू की तारीफों के पुल बांधे.

Tags: IPL 2023, Pankaj Tripathi, Team india

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More