‘शायद उनका दिल मुझसे भर गया था’, जब 4 माह में ही टूट गई सुपरस्टार से शादी, एक्ट्रेस बोलीं- ये रिश्ता ना होता तो…

नई दिल्ली. ‘प्यार दीवानी होता है, मस्ताना होता है…’ ये गानें के बोल हैं, लेकिन अगर किसी प्रेमी से आप पूछेंगे कि सच में प्यार दीवाना और मस्ताना होता है, तो वो कहेगा हां…ये सहीं हैं. फिल्मों में हमेशा हैप्पी एंडिंग के साथ खत्म होना वाला प्यार हमारे चेहरे पर स्माइल दे जाता है. लेकिन रीयल लाइफ में अक्सर ये एंडिंग हैप्पी नहीं हो पाती. 70-80 के दशक एक एक्टर, जिन्होंने अभिनेता से राजनेता तक का सफर तय किया. बॉलीवुड के ऐसे स्टार हैं, जिन्होंने पहली ही फिल्म से नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था, जिसके फिल्म में होने को निर्माता-निर्देशक काफी लकी मानते थे. उन्हें प्यार हुआ लेकिन शादी की लेकिन शादी के बाद जिंदगी में फिर किसी के लिए दिल धड़का और लव स्टोरी ट्राएंगल हो गई. और सिर्फ 4 महीने में सब खत्म हो गया. आपने पहचाना हम किसकी बात कर रहे हैं अगर नहीं तो आपको बताते हैं.

बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म ‘मृगया’ से नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने वाले एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ने 70-80 के दशक में उन्होंने कई ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं जिन्हें शायद ही कभी कोई भुला पाएगा. लोग इनकी दूसरी पत्नी योगिता बाली को तो जानते हैं, लेकिन पहली पत्नी का नाम भी शायद किसी को याद नहीं होगा. पहली पत्नी के साथ इनका रिश्ता सिर्फ 4 महीने चल सका. इस शादी को उनकी पहली पत्नी अब एक धुंधला सपनामानती है. तलाक के बाद अपने टूटे रिश्ते पर जब उनका दर्द छलका था तो उन्होंने क्या कहा था आइए आपको बताते हैं.

शादी के बाद जब फिर धड़का मिथुन दा का दिल
मिथुन चक्रवर्ती अपनी फिल्मों को साथ-साथ अपनी ट्राएंगल लव स्टोरी के लिए सुर्खियों में रहे. शादीशुदा होने के बाद एक बार वह फिर मिथुन दिल दे बैठे और 4 महीने की शादी को एक झटके में तोड़ दिया. ये किसी फिल्म की कहानी नहीं बल्कि सच है. मिथुन की पहली पत्नी भी एक्ट्रेस थीं, लेकिन तलाक के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से भी किनारा किया और विदेश जाकर रहने लगीं.

सिर्फ 4 महीने ही चली शादी
मिथुन की पहली पत्नी का नाम हेलेना ल्यूक है. वह एक विदेशी मॉडल थीं. योग‍िता बाली के प्यार में पागल होने से पहले म‍िथुन को उनसे प्यार हुआ. फिल्मों में काम करने के दौरान ही मिथुन और हेलेना ल्यूक से मुलाकात हुई. हेलेना ने ‘आओ प्यार करें’, ‘दो गुलाब’ और ‘साथ-साथ’ जैसी फिल्मों में काम किया. पहली मुलाकात में मिथुन उनकी खूबसूरती के कायल हो गए थे. मुलाकातों का दौर शुरू हुआ और प्यार में बदल गईं. दोनों ने फिर साल 1979 में शादी कर ली, लेकिन शादी के 4 महीने बाद ही मिथुन चक्रवर्ती और हेलेना ल्यूक अलग हो गए.

व‍िदेशी मॉडल हेलेना ल्यूक ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया है.

काश… ये शादी होती ही नहीं
सिर्फ 4 महीने की शादी के बाद उन्होंने तलाक लेकर इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया. तलाक के बाद हेलेना ल्यूक ने स्टारडस्ट के साथ अपनी ये दर्द शेयर किया. उन्होंने इंटरव्यू में कई चौंकाने वाले दावे किए थे. उन्होंने कहा, मेरी ये 4 महीने के शादी अब एक धुंधला सपना बनकर रह गई है. काश… ये शादी होती ही नहीं. मिथुन ने ही मेरा ब्रेनवॉश किया था और मुझे विश्वास दिलाया कि वही मेरे लिए बने हैं और मेरे हमसफर हैं. इसमें वह सफल भी हो गए.

‘मुझे मिथुन से नफरत है’
उन्होंने आगे कहा था, मैंने ही मिथुन चक्रवर्ती से तलाक मांगा था. वह आज भले ही स्टार बन गए हों, लेकिन इससे मेरा प्लान नहीं बदलेगा. अगर वह इस दुनिया के सबसे अमीर आदमी भी हुए तब भी उनके पास लौटकर नहीं जाऊंगी. मैंने उनसे एलीमनी भी नहीं मांगी. ये मेरे लिए एक बुरा सपना था, जो अब खत्म हो चुका है. उन्होंने आगे कहा था कि मिथुन जिस तरह से अपनी महिलाओं को पब्लिसिटी प्रॉप की तरह इस्तेमाल करते हैं और जिस तरह से वह उनके साथ पेश आते हैं, मुझे उससे नफरत है.

योगिता बाली से शादी के बाद भी धड़का था मिथुन का दिल
पहली पत्नी से तलाक के बाद मिथुन ने योगिता के साथ घर बसाया, सब कुछ ठीक चल रहा था. लेकिन फिर शादीशुदा होने के बावजूद मिथुन श्रीदेवी के करीब आ गए, जिनसे उनकी मुलाकात जाग उठा इंसान के सेट पर हुई थी. दोनों की स्क्रीन पर जोड़ी भी हिट हुई और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच प्यार भी शुरू हो गया. बताया जाता है कि श्रीदेवी और मिथुन ने 1985 में गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर ली थी. मिथुन और श्रीदेवी 1985 से लेकर 1988 तक गुपचुप शादी के रिश्ते में रहे. गुस्से में आग बगुला योगिता बाली अपने दो बच्चों के साथ मिथुन के घर से चली गईं. आखिरकार 1988 में जब श्रीदेवी को पता चला कि मिथुन ने योगिता को तलाक नहीं दिया है तो उन्होंने मिथुन से अपनी गुप्त शादी को सार्वजनिक करने का इरादा बदल दिया और मिथुन से अलग हो गई और फिर श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी कर ली और मिथुन भी किसी तरह योगिता को अपनी जिंदगी में वापस लाने में कामयाब रहे.

अब क्या करती हैं हेलेना ल्यूक
मिथुन से तलाक के बाद हेलेना ल्यूक भी लाइफ में आगे बढ़ गईं. बॉलीवुड से नाता तोड़कर हेलेना ल्यूक अब कहां हैं और क्या कर रही हैं ये लोग जानना चाहते हैं.

Tags: Entertainment Special, Mithun Chakraborty

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More