
प्लेन में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा वाकया हो जाता है कि हंगामा खड़ा हो जाता है. पैसेंजर्स का हंगामा करना, मारपीट करना. दारू पीकर चिल्लाना तो नार्मल बात हो गई है. अब यूनाइटेड एयरलाइंस में एक ऐसी घटना सामने आई है कि सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है. एक महिला पैसेंजर्स ने बिजनेस क्लास में सफर कर रहे एक अन्य यात्री की गंदी हरकत को उजागर किया और बकायदा इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की. इसके बाद एयरलाइन को माफी मांगनी पड़ी.
ट्विटर पर @WWJenD एकाउंट से एक यात्री ने बताया, कुछ घंटे पहले वह यूनाइटेड एयरलाइंस से सफर कर रही थीं. बिजनेस क्लास में थे. तभी एक पैसेंजर ने फोन निकाला और गंदी वीडियो क्लिप देखने लगा. मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वह नही माने. यहां तक कि फ्लाइट अटेंडेंट ने भी रोका लेकिन वह आदमी बंद करने को तैयार नहीं हुआ. पूरी यात्रा वह वीडियो देखता रहा. केबिन में ऊपर-नीचे लोग थे जिनमें नाबालिग भी शामिल थे. बच्चे ऊपर से देख सकते थे कि यह आदमी क्या कर रहा है. मुझे भी उसका व्यवहार असुरक्षित लग रहा था. महिला ने यूनाइटेड एयरलाइंस को टैग कर लिखा, क्या इस शख्स पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती.
@united Are there no consequences for watching porn on your planes? This man watched porn on and off for most of the flight. The flight attendant did tell him “you can’t watch that” after I complained & showed him these pics that I took from my seat. Cont… pic.twitter.com/ZFoZJraE9n
— WWJenD she/her ????????⚕️????????????????????????️⚧️????️????✊???? (@momxfourboys) June 13, 2023
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 17:48 IST






