JoSAA काउंसलिंग 2023: IIT, NIT में एडमिशन के लिए कल से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी मॉक लिस्ट लिस्ट


नई दिल्ली. JoSAA counselling 2023: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित टेक्निकल संस्थानों में एडमिशन के लिए कल यानी 19 जून से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू करेगा. उम्मीदवार 19 जून से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, विकल्प भर सकते हैं और जो आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) देते हैं, वे एएटी रिजल्ट घोषित होने के बाद 24 जून से अपनी एएटी-विशिष्ट पसंद भर सकते हैं.

बता दें कि 24 जून को रात 8 बजे तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर 25 जून को पहली मॉक आवंटन लिस्ट जारी की जाएगी. इसके बाद 26 जून को शाम 7 बजे तक पूरी की गई अभ्यर्थियों की प्रविष्टियों के आधार पर 27 जून को दूसरी मॉक आवंटन लिस्ट जारी की जाएगी. रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग 28 जून शाम 7 बजे तक की जा सकेगी. राउंड 1 सीट आवंटन के रिजल्ट 30 जून को सुबह 10 बजे घोषित होंगे.

छह राउंड में आयोजित होगी काउंसलिंग
कुल मिलाकर, JoSAA काउंसलिंग 2023 छह राउंड में आयोजित की जाएगी, इसके बाद CSAB राउंड होंगे. सीएसएबी दौर केवल एनआईटी+ सिस्टम के तहत सीटों के लिए हैं, न कि आईआईटी के लिए. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट jossa.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.

नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें.

JoSAA counselling 2023: जोसा सीट आवंटन रिजल्ट कैसे चेक करें

  • सबसे पहले जोसा की वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट करें.
  • यहां जोसा सीट अलॉटमेंट के लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज करके इंटर करें.
  • जोसा सीट आवंटन रिजल्ट स्क्रीन पर उपलब्ध होगा.
  • जोसा 2023 सीट आवंटन लेटर डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें.

ये भी पढ़ें-
JEE Advanced Result 2023: आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड में वविला रेड्डी ने किया टॉप, 13 विदेशी उम्मीदवार भी हुए पास
ICSI CS December 2023: कंपनी सेक्रेटरी के 21 दिसंबर से होंगे एग्जाम, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

Tags: Education news, JEE Advance, JEE Exam

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More