
हाइलाइट्स
सैमसंग बिग डेज सेल में स्मार्ट टीवी पर मिलेगा डिस्काउंट
15 जून से 25 जुलाई तक चलेगी सैमसंग की सेल
बिग डेज सेल में टीवी खरीदने पर मिलेगा स्मार्टफोन फ्री
नई दिल्ली. सैमसंग की बिग टीवी डेज सेल शुरू हो गई है. यह सेल 15 जून से 25 जुलाई तक चलेगी, जिसमें आप सैमसंग के प्रीमियम स्मार्ट टीवी पर बेहतरीन डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं. सैमसंग की इस सेल में आपको QLED, 8K, 4K, Neo QLED, OLED, द फ्रेम और क्रिस्टल 4K टीवी पर डिस्काउंट मिलेगा. इसके साथ ही सैमसंग की ओर से कुछ स्मार्ट टीवी पर लेटेस्ट Samsung Galaxy S23 Ultra फोन फ्री में दिया जा रहा है.
सैमसंग की ऑफिशियल साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, सैमसंग बिग डेज सेल में स्मार्ट टीवी के साथ साउंड बार पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए आपको सैमसंग के आउटलेट या सैमसंग की ऑफिशियल साइट से प्रोडक्ट खरीदना होगा. आइए जानते हैं कि सैमसंग बिग डेज सेल में आपको क्या ऑफर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें : भूल जाएं बिजली कटौती! इमरजेंसी रिचार्जेबल बल्ब करेगा पूरा घर रोशन, कीमत जानकर आएगी हंसी
Samsung Q80C QLED Smart TV पर ऑफर
सैमसंग की ऑफिशियल साइट पर ये स्मार्ट टीवी 11,99,900 रुपये में लिस्ट है. लेकिन कंपनी की ओर से बिग डेज सेल में इस पर 1,99,910 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. ऐसे में आप सैमसंग के इस स्मार्ट टीवी को केवल 9,84,740 रुपये में खरीद सकते हैं.
Samsung Galaxy S23 Ultra मिलेगा फ्री
सैमसंग Q80C QLED Smart TV खरीदने पर आपको सैमसंग का S23 सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन Galaxy S23 Ultra बिलकुल फ्री मिलेगा. बता दें इस स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB की स्टोरेज दी गई है. इसकी मार्केट प्राइस 1,24,999 रुपये है.
EMI का भी मिलेगा ऑप्शन
अगर आप सैमसंग Q80C QLED Smart TV को ईएमआई पर खरीदना चाहते हैं, तो आपको ये सुविधा भी सैमसंग की ऑफिशियल साइट पर मिलेगी. सैमसंग Q80C QLED Smart TV को 48,486 रुपये की मासिक किस्त पर घर लाया जा सकता है.
.
Tags: Online Sale, Samsung, Smart TV, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 17:29 IST






