केएल राहुल ने फादर्स डे पर सुनील सेट्टी पर लुटाया प्यार, शेयर की प्यार भरी फोटो, आथिया ने किया कमेंट

हाइलाइट्स

केएल राहुल को आईपीएल में लगी थी गंभीर चोट.
केएल राहुल ने जनवरी में आथिया शेट्टी के साथ रचाई थी शादी.

नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार बैटर केएल राहुल (KL Rahul) ने 23 जनवरी को बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी के साथ फेरे लिए थे. दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था. फिर घरवालों की राजी-खुशी से राहुल-आथिया की शादी हुई. बेटी की शादी में बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) भी काफी खुश नजर आए. उनके कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. वहीं, अब केएल राहुल ने फादर्स डे पर अपने ससुर जी पर प्यार लुटाया है.

केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर दो प्यारी फोटोज शेयर कीं. जिसमें पहली फोटो में वह अपने पिता के साथ दिखाई दे रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो उन्होंने सुनील शेट्टी के साथ शेयर की है. जिसमें सुनील शेट्टी केएल राहुल को माथे पर किस करते दिखाई दे रहे हैं. उनकी इन दोनों फोटोज पर फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया है. वहीं, पत्नी आथिया ने भी लव रिएक्ट का कमेंट किया. केएल राहुल ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे जीवन के दो सबसे महत्वपूर्ण पुरुषों के प्यार, ज्ञान, शक्ति और मार्गदर्शन के लिए आभारी हूं.’

KL Rahul and Suniel Shetty

इंजरी से जूझ रहे हैं केएल राहुल

VIDEO: हार्दिक पंड्या कितने पैसे वाले? साली ने जूते किए चोरी, तो 5 गुना देकर लूटी महफिल

केएल राहुल आईपीएल के दौरान एक गंभीर इंजरी का शिकार हो गए थे. जिसके कारण उन्होंने आधा सीजन मिस कर दिया. इतना ही नहीं, वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से भी बाहर हो गए. स्टार बल्लेबाज ने खराब फॉर्म के चलते काफी आलोचनाओं का सामना भी किया है. अब देखना होगा कि इंजरी से ठीक होने के बाद वह अपनी फॉर्म में वापसी कर पाते हैं या नहीं. केएल राहुल का बल्ला लगभग पिछले एक साल से लगातार शांत नजर आया है.

Tags: KL Rahul, Suniel Shetty, Team india

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More