Business Idea: 1,000 रुपये किलो तक बिकता है ये फल, हो जाएंगे मालामाल, जानें कैसे करें खेती

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

किसान ब्लूबेरी को 1000 रुपये किलो के हिसाब से बेचते हैं और शानदार कमाई करते हैं.
भारत में ब्लूबेरी की कई तरह की वेराइटी की खेती की जाती है.
ब्लूबेरी के पौधे लगाने के पहले खेत को अच्छे तरीके से तैयार किया जाता है.

नई दिल्ली. देश के फिर से लोग खेती की ओर लौट रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी खेती के जरिए अच्छी कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको एक शानदार आईडिया दे रहे हैं. आप ब्लूबेरी की खेती शुरू कर सकते हैं. देश के कई इलाकों के किसान अब अमेरिकन ब्लूबेरी की खेती कर रहे हैं. ब्लूबेरी को कई किसान 1,000 रुपये किलो के हिसाब से बेचते हैं और शानदार कमाई करते हैं.

अमेरिकन ब्लूबेरी के फल को सुपरफूड माना जाता है. दुनिया भर में यह काफी लोकप्रिय हुआ है और भारत में अमेरिका से ब्लूबेरी आयात किया जाता है. भारत में अमेरिकन ब्लूबेरी की यह अपनी तरह की अनोखी खेती है. किसान इसकी खेती कर करोड़ों रुपए कमा रहे हैं.

ये भी पढ़ें – Business Idea: पैसों के लिए नहीं रहना पड़ेगा किसी पर निर्भर! महिलाएं घर बैठे शुरू कर सकती हैं ये आसान बिजनेस

पोषण से भरपूर है ब्लूबेरी
ब्लूबेरी एक सुपर फूड है और एक बार प्लांट लगाने के बाद यह पौधा 10 साल तक फल देता है. पोषण से भरपूर ब्लूबेरी की खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं. भारत में ब्लूबेरी की कई तरह की वेराइटी की खेती की जाती है.

ऐसे करें Blueberry की खेती
ब्लूबेरी के पौधे अप्रैल-मई में लगाए जाते हैं और अगले साल फरवरी-मार्च से फल शुरू हो जाता है. जून तक आप ब्लूबेरी से फसल ले सकते हैं, इसके बाद बारिश के समय Blueberry के पौधे की छंटाई की जाती है. ब्लूबेरी के पौधे लगाने के पहले खेत को अच्छे तरीके से तैयार किया जाता है.

इन महीनों में होती है पौधे की छंटाई
बारिश के सीजन में ब्लूबेरी के पौधों की छंटाई करने से सितंबर-अक्टूबर तक उसमें शाखाएं आने लगती है और फूल लगने लगता है. हर साल ब्लूबेरी के पौधे की छंटाई करने से उसमें लगने वाले फूल की संख्या बढ़ती है और फल का आकार बढ़ता है जिससे अधिक उपज लेने में मदद मिलती है.

कितनी होगी कमाई
बता दें कि एक एकड़ में ब्लूबेरी के 3000 प्लांट लगाए जा सकते हैं. वहीं एक पौधे से 2 किलो तक ब्लूबेरी का फल लिया जा सकता है. जबकि आप मार्केट में ब्लूबेरी को 1000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेच सकते हैं. ऐसे में ब्लूबेरी की खेती कर शानदार कमाई कर सकते हैं.

Tags: Business at small level, Business from home, Business ideas, Business news, Business news in hindi, Business opportunities, Farming, Farming in India, New Business Idea

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें