गरीबों के लिए कारगर साबित हो रही हरियाणा सरकार की ये योजनाएं, बैंक ने यहां लगाया कैंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण बाली/अंबाला: हरियाणा सरकार की तरफ से गरीब लोगों के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका उन्हें काफी फायदा भी हो रहा है. इसी कड़ी में अंबाला कैंट के बोह में इंडियन बैंक की तरफ से प्रोग्राम का आयोजन किया गया. इसमें भारी संख्या में गांव के लोग पहुंचे. बैंक अधिकारियों ने प्रोग्राम में आए लोगों को गुलाब देकर स्वागत भी किया.

अफसरों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी दी, जिसमें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना समेत अन्य कई योजनाएं शामिल हैं. बैंक के इस कार्यक्रम की लोगों ने जमकर तारीफ की, साथ ही सरकारी योजनाओं के फायदे भी जाने.

4 सरकारी स्कीमों पर ज्यादा ज़ोर
बैंक डायरेक्टर ने बताया कि सरकार द्वारा चार स्कीमों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है. इसमें PM जीवन ज्योति योजना, जन धन योजना, अटल पेंशन योजना और जीवन सुरक्षा बीमा योजना शामिल है. बताया की जिन लोगों की इनकम कम है, ये योजनाएं उन लोगों के लिए चलाई जा रही हैं. लोगों को 20 रुपये का प्रीमियम देकर साल में दो लाख का इंश्योरेंस होता है, इसलिए लोगों को बताने के लिए कैंप का आयोजन किया गया है. अब तक पूरे जोन से एक हजार से ज्यादा एप्लीकेशन आ चुके हैं. बताया की बैंक के लोग गांव-गांव जाकर लोगों को बताते हैं, ताकि इसका जो भी बेनिफिट है, उसका लोग फायदा उठा सकें.

लोगों को पसंद आ रही योजना
वहीं कैंप में आए लोगों ने भी योजनाओं की जमकर सराहना की. उन्होंने बैंक के अधिकारियों की भी सराहना करते हुए कहा कि बैंक के अधिकारी भी जल्दी से जल्दी काम कर देते हैं. उन्होंने गांव के लोगों से इन योजनाओं का फायदा उठाने की भी अपील की है.

Tags: Ambala news, Haryana Government, Indian bank, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें