Adipurush: कहां खर्च हुए 600 करोड़? नेटिजंस ने पूछे ओम राउत से सवाल, कहा- इतने में बन जाता चंद्रयान

नई दिल्ली. ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ 16 जून 2023 को बॉक्स ऑफिस पर आ चुकी है. प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की इस फिल्म ने भले ही अपने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की लेकिन फिल्म को पब्लिक का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला रहा है. फिल्म देखने के बाद फिल्म से जुड़े सभी स्टार सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म कास्ट लुक का बेहद मजाक बना रहे हैं. इसके साथ ही कुछ नेटिजंस फिल्म के बजट को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि 600 करोड़ फिल्म में कहां खर्च किया गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘आदिपुरुष’ 600 करोड़ रुपये के महाबजट में बनकर तैयार हुई है. मेकर्स ने VFX पर 100 करोड़ रुपये खर्च किए. वहीं 10 करोड़ ज्यादा पैसे फिल्म के प्रोमोशन और अन्य चीजों पर खर्च किया गया है. 2 से 3 करोड़ रुपये फिल्म की कास्टिंग पर खर्च किया गया है. अटकलों की मानें तो प्रभास ने इस फिल्म के लिए 150 करोड़ रुपये की फीस वसूल की है. कृति सेनन की 3 करोड़, सैफ अली खान की फीस 12 करोड़ है.

यूजर्स ट्वीट

ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स लागातार ट्वीट करते हुए ये कह रहे हैं कि जितने में ‘आदिपुरुष’ का निर्माण हुआ है, उतनी बजट में कई सेटेलाइट बन जाते हैं. एक यूजर ने फिल्म के बजट की तुलना सेटेलाइट से करते हुए ट्वीट किया है और लिखा- SpacedocX की लागत 125 करोड़, एस्ट्रोसैट की 180 करोड़, आदित्य एल1 की कीमत करोड़,चंद्रयान 386 करोड़, निसार 430 करोड़ और
मंगलयान 447 करोड़ में बन कर तैयार हुआ है.

यूजर्स ट्वीट

यूजर्स ट्वीट

एक यूजर्स ने अपने ट्विटर पर ‘आदिपुरुष’ से मंगलयान और चंदयान की लागत की तुलना कर आदिपुरुष के बजट का मजाक बनाया है. कुछ ऐसा ही एक दूसरे यूजर ने लिखा है कि फिल्म 700 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. लेकिन इससे ज्यादा अच्छे बच्चों के कार्टून शो होते हैं.

” isDesktop=”true” id=”6569761″ >

बता दें कि आदिपुरुष फिल्म हिंदू धार्मिक ग्रंथ रामायण पर आधारित है.फिल्म में प्रभास ने प्रभु श्री राम और कृति सेनन ने माता सीता यानी जानकी का रोल अदा किया है. वहीं सैफ अली खान रावण की भूमिका निभाई है.

Tags: Adipurush, Entertainment news., Kriti Sanon, Prabhas, Saif ali khan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More