JEE Advanced Result 2023 DECLARED at jeeadv.ac.in: IIT गुवाहाटी ने जारी किया जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक

JEE Advanced Result 2023 DECLARED: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी (IIT Guwahati) ने आज यानी 18 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड 2023 का रिजल्ट (JEE Advanced Result) जारी कर दिया है. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट (JEE Advanced 2023 Result) चेक कर सकते हैं. रिजल्ट के साथ IIT Guwahati श्रेणी-वार JEE Advanced Cut Off, अखिल भारतीय टॉपर्स के नाम (JEE Advanced Topper List 2023) और उनके द्वारा प्राप्त किए गए अंकों की घोषणा रिजल्टों (JEE Advanced Result) के साथ करेगा.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://result23.jeeadv.ac.in/ पर क्लिक करके भी JEE Advanced Result 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी रिजल्ट (JEE Advanced Result 2023) देख सकते हैं. IIT Guwahati रिजल्ट (JEE Advanced Result) के साथ आज फाइनल आंसर की भी जारी करेगी. IIT, IISER, IISc में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 4 जून को दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी. प्रोविजनल आंसर की 11 जून को जारी की गई थी.

रिजल्ट (JEE Advanced Result 2023) आने के बाद इंजीनियरिंग सीट सुरक्षित करने के लिए सफल उम्मीदवार JoSAA Counselling 2023 में भाग ले सकते हैं. काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में विवरण josaa.nic.in पर साझा किया गया है.

JEE Advanced Result 2023 ऐसे करें चेक
JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां JEE Advanced Result 2023 लिखा हो.
आवश्यक विवरण दर्ज करें.
आपका JEE Advanced Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
JEE Advanced Result 2023 देखें और डाउनलोड करें.

Tags: IIT, JEE, JEE Advance

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More