01

टीम इंडिया लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने से चूक गई. इस बार ऑस्ट्रेलिया ने भारत का सपना तोड़ा. WTC Final में रोहित शर्मा, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा यानी भारतीय क्रिकेट के बिग थ्री तीनों नाकाम रहे. इसके बाद से ही भारतीय टेस्ट टीम में बदलाव की बातें उठ रही हैं. ये होगा भी. लेकिन, अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने जा रही 2 टेस्ट की सीरीज से ऐसा नहीं होने जा रहा. रोहित, विराट, पुजारा जैसे दिग्गजों इस सीरीज का हिस्सा होंगे. लेकिन, धीरे-धीरे युवा खिलाड़ियों को टीम में लाया जाएगा. (Indian cricket team Instagram)
Author: Jagran Times
Post Views: 20






