UP News: टेढ़ी पटरियों से गुजरी नीलांचल एक्सप्रेस, लखनऊ में टला बालासोर जैसा रेल हादसा, जांच के आदेश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

लखनऊ में ओडिसा के बालासोर जैसा एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया
निगोहां रेलवे स्टेशन के पास नीलांचल एक्सप्रेस टेढ़ी पटरियों से होकर गुजर गई

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ओडिसा के बालासोर जैसा एक बड़ा रेल हादसा होते-होते रह गया. निगोहां रेलवे स्टेशन के पास नीलांचल एक्सप्रेस टेढ़ी पटरियों से होकर गुजर गई. गनीमत रही की लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया. लोको पायलट ने झटके महसूस होते ही ट्रेन रोक दी. इसकी सूचना मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया. डीआरएम ने पूरे मामले में जांच की आदेश दिए हैं.

मिल रही जानकारी के मुताबिक नीलांचल एक्सप्रेस को जिस पटरी से गुजारा जा रहा था वह करीब 7 मीटर तक टेढ़ी थी. जब लोको पायलट को झटके महसूस हुए तो उसने ट्रेन रोक दी. जिसके बाद इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई. आनन-फानन में मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की तो कहा गया कि गर्मी की वजह से पटरियां टेढ़ी हो गई थी. लेकिन अधिकारी इस जवाब से संतुष्ट नहीं दिखे. जिसके बाद
डीआरएम ने पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं.

हालांकि बाद में टेढ़ी हुई पटरियों को मरम्मत करवाकर दुरुस्त किया गया. लेकिन पूरे मामले में कहीं न कहीं बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है. पटरी टेढ़ी होने के बावजूद ट्रेन का गुजरना किसी बड़े हादसे को न्योता हो सकता था. फिलहाल जांच के बाद ही पता चलेगा कि की स्वजः से पटरियां टेढ़ी हुई थीं.

Tags: Lucknow news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें