
हाइलाइट्स
लव लाइफ के लिए समय अनुकूल चल रहा है. बस हल्की-फुल्की कहासुनी हो सकती है.
विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए समय अच्छा है. उनका पढ़ाई में मन लगेगा.
Saptahik Rashifal June 2023: जून के इस नए सप्ताह में कन्या राशिवालों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आपके काम बेहद अच्छे तरीके से और सही समय पर पूरे होंगे. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह आगे बढ़ाने वाला साबित होगा. कर्क राशि के कुछ लोगों को विदेश जाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा. पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या का साप्ताहिक
राशिफल.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहितों को अपने गृहस्थ जीवन में आकर्षण महसूस होगा और एक-दूसरे के प्रति पर्सनल अंडरस्टैंडिंग भी अच्छी होगी, जिसकी वजह से रिश्ता मजबूत होगा. लव लाइफ के लिए समय अनुकूल रहेगा. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत को छोड़कर बाकी समय अच्छा रहेगा. सप्ताह की शुरुआत में कुछ खर्चे होंगे. आपको कई लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है. कुछ लोगों को विदेश जाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहेगा. मन में कई बातें होंगी, जो आप किसी से शेयर करना चाहेंगे और इसलिए किसी खास व्यक्ति से गहरी दोस्ती हो सकती है. नौकरीपेशा लोग अपने अनुभव का फायदा उठाकर अपनी परफॉर्मेंस को सुधारेंगे. बॉस के साथ आपकी कम्युनिकेशन बेहद अच्छी होगी, जिसका आपको फायदा मिलेगा और आपकी इनकम भी बढ़ेगी.
विदेशी माध्यम से भी आपके पास पैसा आने के योग बनेंगे. बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होने की संभावना बनेगी. आपके जो कुछ काम काफी समय से अटके हुए थे, वह गवर्नमेंट की तरफ से अब पास हो जाएंगे. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी उनका पढ़ाई में मन लगेगा. उन्हें पढ़ाई में विशेष आनंद आएगा.
स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी. कोई बड़ी शारीरिक समस्या नजर नहीं आती. इससे उनकी पढ़ाई और भी अच्छी होगी.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहित लोग अपने गृहस्थ जीवन को संभालने की पूरी कोशिश करेंगे, फिर भी कुछ समस्याएं बनी रह सकती हैं. लव लाइफ के लिए यह समय थोड़ा कमजोर रहेगा. अपने प्रिय से कोई भी ऐसी बात न करें, जो उन्हें पसंद न हो. आपको दोस्तों का भी पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कुछ नए काम शुरू करने की कोशिश करेंगे. परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा. अभी आपकी आय में भी वृद्धि होगी, जिससे आपको फायदा होगा. कार्य क्षेत्र में भी आपकी स्थिति मजबूत होगी. आपको सम्मान मिल सकता है. बिजनेस के क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक होंगे और आपकी मेहनत रंग लाएगी.
विद्यार्थियों की बात करें तो अभी आपको मेहनत करने पर ध्यान देना होगा. इससे आपको बेहतर परिणाम भी मिलेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है. अपनी सेहत को नजरअंदाज करने से बचना होगा. जिमिंग के चक्कर में ज्यादा वेट ना उठाएं, नहीं तो शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है. आपको बुखार या तेज बदन या सिरदर्द की समस्या भी परेशान कर सकती है.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 2023 जून
यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है. विवाहित लोग गृहस्थ जीवन के तनाव से बाहर निकलने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं. आप किसी को अपने दिल की बात बताएंगे, लेकिन कोशिश करें कि ऐसी स्थिति न आए, क्योंकि बाहरी व्यक्ति काम कम और लाभ ज्यादा उठाने की कोशिश करेगा. लव लाइफ के लिए समय अनुकूल चल रहा है. बस हल्की-फुल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन रिश्ते में प्यार रहेगा. आप एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह टाइम स्पेंड कर पाएंगे. इस सप्ताह आप उन्हें कोई बढ़िया सा गिफ्ट भी दे सकते हैं, जिससे उन्हें काफी खुशी मिलेगी. आपकी सोच ही है, जिससे समय पर सभी काम पूरे हो जाएंगे और आपके काम में भी किसी तरह का विलंब नहीं होगा.
आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा, जिससे आपके काम बेहद अच्छे तरीके से और सही समय पर पूरे होंगे. इससे आपकी छवि मजबूत होगी. कार्य क्षेत्र में भी आपकी तारीफ होगी. व्यापारियों के लिए यह सप्ताह आगे बढ़ाने वाला साबित होगा. आपके कुछ नए संपर्क जुड़ेंगे, जिनसे भविष्य के लिए बड़े लाभ का मार्ग खुलने वाला है. विद्यार्थियों की बात करें तो उनके लिए समय अच्छा है. उनका पढ़ाई में मन लगेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा. किसी तरह की कोई परेशानी नजर नहीं आती. यात्रा के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी है.
.
FIRST PUBLISHED : June 18, 2023, 09:10 IST






