PICS: हिमाचल की वादियों में क्या कर रहे हैं ‘Money Heist’ के RIO?



कुल्लू. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली की वादियों में वादियों में हर साल लाखों सैलानी आते हैं और वादियों की खूबसूरती का मजा लेते हैं. सैलानियों के अलावा, बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी कुल्लू और मनाली में अक्सर होती रहती है.

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद और रिया चक्रवर्ती भी इन दिनों मनाली में शूटिंग के लिए पहुंचे हुए हैं. अब चर्चित वेब सीरिज मनी हीस्ट में रियो का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर मिगुएल हैरन कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में शूटिंग के लिए पहुंचे हैं. वह यहां एक मूवी वैली ऑफ शैडो की शूटिंग कर रहे हैं. गौरतलब है कि नेटफलिक्स के लिए बन रही इस मूवी की शूटिंग हिमाचल में हो रही है.स्थानीय लाइन प्रोड्यूसर मनोज कुमार मल्होत्रा और संजीव सकलानी शूटिंग को कोर्डिनेट कर रहे हैं. लाइन प्रोड्यूसर संजीव सकलानी ने बताया कि बीते 15 दिन से इस फिल्म की शूटिंग हो रही है. मनाली, मणिकर्ण, स्पीति घाटी में शूटिंग हुई है. उन्होंने बताया कि घाटी में अब जॉन अब्राहिम की फिल्म की भी शूटिंग हो रही है बता दें कि चर्चित वेब सीरिज मनी हीस्ट में हॉलीवुड एक्टर मिगुएल हैरन ने रियो का किरकार निभाया था. यह वेब सीरीज काफी हिट रही थी. अब मनाली की वादियों में शूट हो रही वैली ऑफ शैडो मूवी को सल्वाडोर कैल्वो डायरेक्ट कर रहे हैं. अहम बात यह है कि मनाली और हिमाचल की वादियों में हालीवुड और बॉलीवुड की कई फिल्म की शूटिंग हुई है और इससे टूरिज्म को बढ़ावा मिला है. वहीं, अंतराष्ट्रीय पहचान भी मिली है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More