
नकुल कुमार/पूर्वी चम्पारण.मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 35 दिव्यांगजनों को हेलमेट के साथ बैट्री से चलने वाली ट्राई साइकिल दी गई. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्रेष्ठ अनुपम एवं प्रभारी सहायक निदेशक ममता झा ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस योजना के तहत जिले को वित्तीय वर्ष 2022- 23 में 353 बैट्री चालित ट्राईसाइकिल आवंटित करने का लक्ष्य प्राप्त था. जिसे डीएम की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय स्क्रीनिंग समिति द्वारा शत प्रतिशत स्वीकृति दी गयी है. इन सभी ट्राई साइकिल का वितरण चरणबद्ध तरीके से जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग के द्वारा किया जा रहा है.
इस योजना का लाभ पाने के लिए छात्र-छात्रा या रोजगार कर रहे 18 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदकों का60% से अधिक चलंत दिव्यांग होना अनिवार्य है. इनमें सेजिनके घर से महाविद्यालय/विश्वविद्यालय/रोजगार स्थल की दूरी 3 किलोमीटर या अधिक हो, आय की सीमा चालू सत्र के लिए 2 लाख रुपए तक हो, वह बिहार का स्थायी निवासी हो और बिहार में ही रहता भी हो, आवेदन कर सकता है. इच्छुक लोग ऑनलाइन आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते हैं. आवेदक चाहें तो विभाग के पोर्टल
https://online.bih.nic.in/SWF/SWFTC/Register.aspx पर भी ऑनलाइन अप्लाईकर सकते हैं.
पहले आओ पहले पाओ
सामाजिक सुरक्षा कोषांग की प्रभारी सहायक निदेशक ममता झा ने बताया कि इस योजना का लाभ पात्रता पूर्ण करने वाले आवेदकों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाता है. ऐसे में जो भी व्यक्ति खुद को इस योजना के लिए पात्र मान रहे हैं, वह फटाफट आवेदन कर दें.
.
Tags: Bihar News, Local18, Motihari news
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 19:08 IST






