
प्रभास की बाहुबली जब आई तो देश और दुनियाभर में उनके फैंस बढ़ गए और वे हर किसी के लिए सुपरस्टार बन गए, क्योंकि फिल्म को एसएस राजामौली (SS Rajamouli) ने बनाया था. उसके बाद से वे लगातार फ्लॉप साबित हुए हैं और आदिपुरुष में श्रीराम की भूमिका कर उनकी जहहंसाई हो रही है. चूंकि फिल्म का निर्माण ओम राउत ने किया था और अब लोग न सिर्फ रामानंद सागर को याद कर रहे हैं बल्कि वे राजामौली से भी रामायण पर आधारित फिल्म बनाने की गुजारिश भी करते हैं.
राजामौली भारतीय सिनेमा (Indian Cinema) के सबसे प्रसिद्ध फिल्म निर्माताओं में से एक हैं, जिन्होंने फिल्मों के साथ अपनी क्षमता को साबित किया है. फिल्म निर्माता ने आखिरी बार आरआरआर (RRR) बनाई थी जो पिछले एक साल से सुर्खियां बटोर रही है. जूनियर एनटीआर (Jr NTR) और राम चरण (Ram Charan) स्टारर फिल्म को नाटू- नाटू बेल्ट ओरिजनल सॉन्ग के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुका है. इससे पहले ये फिल्म गोल्डन ग्लोब में भी सम्मान पा चुकी है और फिल्म के निर्देशक के विजन को हर ओर सराहा जा रहा है. अब राजामौली ने अपनी अगली फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है.
राजामौली ने शुरू की अगली फिल्म की तैयारी
फिल्म निर्माता को भारतीय पौराणिक कथाओं का एक बड़ा प्रशंसक माना जाता है. उन्होंने बार-बार रामायण और महाभारत से प्रेरणा ली है. ताजा उदाहरण आरआरआर में राम चरण और जूनियर एनटीआर द्वारा निभाए गए दो प्रसिद्ध पात्रों राम और भीम का है. राजामौली मगधीरा, ईगा, बाहुबली, बाहुबली 2 और आरआरआर जैसी फिल्मों से मशहूर हुए हैं. लेटेस्ट मीडिया के अनुसार, एसएस राजामौली एक नया रामायण श्लोक बनाने की राह पर हैं. फिल्म निर्माता वर्तमान में एक अफ्रीकी जंगल साहसिक (African Jungle Adventure) के लिए बातचीत कर रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने कथित तौर पर महेश बाबू को लिया है. बताया जा रहा है कि उनका किरदार हनुमान से प्रेरित होगा.
फिल्म में महेश बाबू करेंगे हनुमान जी गुणों का अनुसरण
जानकारी के अनुसार, एसएस राजामौली को रामायण और महाभारत से प्रेरणा लेना पसंद है. वे भारतीय संस्कृति से जुड़ी फिल्में बनाते हैं और महेश बाबू के साथ उनकी अगली फिल्म भी इससे अलग नहीं होगी. जबकि फिल्म एक अफ्रीकन जंगल एडवेंचर है. राजामौली की फिल्म में महेश बाबू के कैरेक्टर में श्रीराम भक्त हनुमान जी के समान गुण होंगे, जिनका जंगलों में सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई का इतिहास भी है. अभिनेता का ये चरित्र भी रामायण (route of Ramayana) के मार्ग का अनुसरण करेगा. फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर जारी है और टीम का लक्ष्य इस साल के अंत तक इसे फ्लोर पर ले जाना है. यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है और बड़े पैमाने पर Amazon Forest में शूट की जाएगी.
Wait is over ????
????????????????????????????????
If SSMB as Lord Rama in
@ssrajamouli #Ramayanam
Bhahusa Ramudu Ilane Untademo ????@urstrulymahesh
This is My Best Design till now
RETWEET button pagilipovali????
Spread Maximum ????
WWM in thread ???? pic.twitter.com/0yjlJlRVGn— Kiran Gurindapalli ???? (@kiran_g_designs) May 26, 2020
.
Tags: Mahesh Babu, Mahesh Babu movie, South cinema, South cinema News, Ss rajamouli
FIRST PUBLISHED : April 13, 2023, 10:00 IST






