आगरा की इस दुकान में फ्री मिलता है करेले का जूस, डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिकांत शर्मा/आगरा. संजय प्लेस में बालाजी जूस की दुकान बेहद फेमस है. इस दुकान पर अलग-अलग तरीके के लगभग 1 दर्जन से जूस उपलब्ध हैं. साथ ही आगरा शहर में पंच शेक यानी कि 5 फलों के जूस से बनने वाला शेक लाने वाले पहले दुकानदार भी मनोज कुमार के पिता रामचंद्र उर्फ रंम्बो लाल थे. इस दुकान को अब मनोज कुमार संभालते हैं. खास बात है कि अगर आपको डायबिटीज है तो इस दुकान पर जाकर आप फ्री में करेले का जूस पी सकते हैं. कई सालों से बालाजी जूस वाले डायबिटीज वाले मरीजों को फ्री में करेले का जूस पिला रहे हैं.

बालाजी जूस कार्नर केमालिक मनोज कुमार बताते हैं कि वह पिछले कई सालों से डायबिटीज मरीजों के लिए फ्री में करेले का जूस उपलब्ध कराते हैं. इसके पीछे की वजह भी काफी दिलचस्प है. मनोज कुमार बताते हैं कि उनके पिता रामचंद्र उर्फ रंम्बो लाला ने ही इस दुकान की 1995 में शुरुआत की थी. उम्र के एक पड़ाव पर आकर उनके पिता को डायबिटीज हो गई. लोगों ने बताया कि डायबिटीज में करेले का जूस फायदेमंद होता है, तो अपने पिता रमेश चंद्र के अलावा जिस किसी को भी डायबिटीज से उन सभी के लिए अपनी दुकान पर करेले का जूस फ्री में देना शुरू कर दिया. मनोज कुमार कई सालों से ऐसे ही डायबिटिक लोगों को फ्री में करेले का जूस उपलब्ध करा रहे हैं.

पंच शेक के साथ फेमस है आलूबुखारा जूस

मनोज कुमार बताते हैं कि उनकी दुकान का पंच शेक पूरे आगरा में फेमस है. इसके अलावा अलग-अलग फलों के जूस और शेक भी उपलब्ध हैं.  सबसे खास आलूबुखारा का जूस है. आलूबुखारे का जूस गर्मियों में रामबाण की तरह काम करता है और यह सिर्फ यहां मिलता है यानी पूरे आगरा में आपको आलूबुखारे का जूस कही नहीं मिलेगा. इसके अलावा इनकी दुकान पर लिखे स्लोगन सभी लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. दुकान खुलने का समय हर रोज सुबह 9:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रहता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 15:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें