
राहुल कौशिक/भीलवाड़ा. भीलवाड़ा की कोतवाली थाना पुलिस ने जुआरियों पर बड़ा एक्शन लिया है. कोतवाली थाना पुलिस ने देर रात कारवाई करते हुए शहर के एक गोदाम में जुआ खेल रहे लोगों पर कार्रवाई की है. इस दौरान पुलिस ने भीलवाड़ा सहित चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ के करीब 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. जिनसे पुलिस ने लगभग 3 लाख 76 हजार जुए की राशि बरामद की हैं. वहीं पुलिस ने मौके पर जुआ खेलने के सामान और आरोपियों के करीब 20 वाहनों को भी जब्त किया है.
पुलिस को मिली थी सूचना
कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पा कांसोटिया ने कहा कि स्पेशल डीएसटी टीम से सूचना मिली की शहर कोतवाली थाना इलाके के सोनी हॉस्पिटल के नजदीक स्थित गोदाम में बड़ी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं. इसके बाद पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू के निर्देश पर गोदाम पर रेड मारी गई. मौके पर कई लोग ताश के पत्तो पर दाव लगाते हुए पाए गए. इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेरा डालकर दबोच लिया और पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया हैं.
इनमें से कुछ जुआरी पड़ोसी जिले चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ से भी है. वहीं इनके पास से 3 लाख 76 हजार जुआ की राशि भी बरामद की हैं पुलिस ने इनके पास से करीब 20 से 30 वाहन जब्त किए हैं पुलिस द्वारा आगे भी और कार्रवाई की जाएगी.
.
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 22:10 IST






