Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 18 से 20 जून तक खराब रहेगा मौसम! ऑरेंज अलर्ट जारी


वेद प्रकाश/उधम सिंह नगर: बिपरयॉज तूफान गुजरात में 15 जून को टकरा चुका है. इसके बाद इसका असर अब उत्तर भारत में दिखाई देने के आसार हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा हाई अलर्ट जारी कर उत्तराखंड के कई हिस्सों को ऑरेंज जोन में रखा गया है. उत्तराखंड में 17 जून को हल्की बूंदाबांदी दिखाई देगी और 18 से 20 जून तक 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने रिपोर्ट जारी कर उत्तराखंड के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में 18 से 20 जून तक पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने, तेज हवाओं के साथ-साथ बरसात होने की संभावना जताई गई है.  गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग की वैज्ञानिक डॉ. शिवानी कोठियाल ने बताया कि बिपरयॉज का असर उत्तर भारत के उत्तराखंड सहित आसपास के प्रदेशों में दिखने की संभावनाएं हैं.

भारतीय मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के लिए 18, 19,  20 जून तक अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि 18 से 20 जून तक 5 से 10 एमएम की बरसात के साथ साथ 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आने की संभावना है.

गैर जरूरी यात्राएं न करें
डॉ. शिवानी ने बताया कि 19 जून को चमोली, पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, पौड़ी में कई स्थानों पर भारी बरसात देखने को मिल सकती है. पूर्वानुमान को देखते हुए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड को ऑरेंज जोन में रखा है. कहा कि 18, 19 और 20 जून को मौसम काफी खराब हो सकता है, जब तक मौसम साफ न हो तब तक गैर जरूरी यात्रा करने से बचें.

Tags: Cyclone Biparjoy, Local18, Udham Singh Nagar News, Uttarakhand Weather Alert

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More