मामूली सी बात पर कार सवार युवकों ने स्कूटी सवार बच्चों का किया अपहरण, कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार

राहुल कौशिक/भीलवाड़ा. भीलवाड़ा शहर के एक पॉश कॉलोनी में मामूली सी बात को लेकर कुछ युवकों ने 3 बच्चों का अपहरण कर लिया और उनके साथ मारपीट भी की. घटना की सूचना पर जब सुभाष नगर थाना पुलिस पहुंची तो पुलिस ने शहर भर में नाकाबंदी कर दी. इस दौरान कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपियों को दबोच कर तीनों बच्चों को दस्तयाब कर लिया.

3 बच्चों का आरोपियों ने किया था अपहरण
दरअसल, भीलवाड़ा शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में स्कूटी कार के टकरा गयी थी जिसके बाद कार सवार युवकों ने स्कूटी सवार बच्चों के साथ मौके पर मारपीट की और बाद में नुकसान का हर्जाना चुकाने के नाम पर बच्चों को अपहरण कर ले गए और इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई. सीओ सदर योगेश शर्मा ने कहा कि थाना सुभाष नगर में सूचना मिली थी कि 3 बच्चों का अपहरण हो गया है.

पुलिसकर्मियों ने शहर भर में की थी नाकाबंदी
इस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी चंचल मिश्रा के निर्देश पर शहर भर में नाकाबंदी करवाई गई नाकाबंदी के दौरान तीनों बच्चों को दस्तयाब कर लिया गया है और आरोपियों को भी डिटेन कर लिया गया है. प्रथम दृष्टया सामने आया कि स्कूटी सवार बच्चों की कार सवार आरोपियों की कार से इनकी टक्कर हो गई थी. इस वजह से वह नुकसान का हर्जाना लेने के लिए उनका अपहरण कर ले गए थे पीड़ित बच्चों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों द्वारा बच्चों से मारपीट की गई है इस पर बच्चों का मेडिकल करवाया जाएगा और परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी.

पीड़ित बच्चों के शिक्षक सीनू खोईवाल ने कहा कि बच्चे कोचिंग से घर की ओर जा रहे थे इसी दौरान उनकी किसी कार से हल्की सी भिड़ंत हो गई. इसी को लेकर कार में सवार युवकों ने इन बच्चों के साथ मारपीट की और तीनों बच्चों को अपहरण कर अपने साथ ले गए. इस पर बच्चों ने मुझे सूचना दी कि हमारे साथ इस प्रकार की घटना हो चुकी है.

इस पर मैंने कहा कि आप सुभाष नगर थाने में सूचना दे. इस बात पर आरोपियों ने इनका मोबाइल छीन लिया और सूचना नहीं देने दी. उसके बाद मैंने सुभाष नगर थाने में सूचना दी. जिस पर पुलिस पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी कर तीनों बच्चों को आरोपियों से मुक्त कराया और आरोपियों को भी डिटेन किया गया है.

Tags: Bhilwara news, Local18, Rajasthan news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More