90 के दशक की 5 ऑल टाइम फेवरेट फिल्में, आज भी बार-बार देखते हैं लोग, आपकी फेवरेट कौन सी है?


काजोल-अजय देवगन और आमिर खान -जूही चावला स्टारर फिल्म ‘इश्क’ अपने दौर की चर्चित फिल्मों में से एक थी. इसकी एक वजह यह भी थी कि फिल्म में अमीर खान, अजय देवगन, जूही चावला तथा काजोल जैसे बड़े सितारे एक साथ नजर आए थे. फिल्म में कॉमेड़ी, रोमांस, दोस्ती और प्यार सभी चीजों को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया था. साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म के मिस्टर लोवा लोवा और इश्क हुआ जैसा गाने तो लोगों के जहन में बस गए थे.

साल 1992 में आई आमिर खान की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ आज भी सिनेप्रेमियो की फेवरेट फिल्म बनी हुई है. उस दौर में इस तरह की फिल्में कम ही देखने को मिलती थी. आज भले ही हमारे पास देखने को कॉलेज रोमांस और स्पोर्ट्स पर बनी फिल्मों की कोई कमी ना हो लेकिन इस फिल्म को जो प्यार लोगों ने दिया था वो किसी फिल्म या उसकी स्टारकास्ट को आसानी से नहीं मिलता. फिल्म में आमिर खान एक बेपरवाह युवक संजय की भूमिका नजर आए थे. आज भी लोग इस धमाकेदार फिल्म को भुला नहीं पाए हैं. हम आपके हैं कौन के बाद अगर किसी पारिवारिक फिल्म ने दर्शकों के दिल में सबसे ज्यादा जगह बनाई तो वो फिल्म थी सूरज बड़जात्या की हम साथ साथ हैं. फिल्म की कहानी है ममता और रामकिशन के तीन बेटों और एक बेटी की. जिनके बीच बेहद प्यार है लेकिन इस प्यार की परीक्षा तब शुरू होती है जब एक मां अपने बच्चों के बीच बटवारा कराने का फैसला ले लेती है. 1999 में रिलीज हुई यह फिल्म सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, तब्बू, करिश्मा कपूर आदि जैसे स्टार्स नजर आए थे. यह फिल्म आज भी लोग बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं. फिल्म करण जौहर के डायरेक्शन की इस पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में प्यार और दोस्ती का एक अलग ही रूप देखने को मिला था. करण जौहर ने इस फिल्म के जरिए लोगों को मैसेज दिया था कि प्यार दोस्ती है. फिल्म के गाने और डायलॉग तो लोगों की जुबां पर चढ़ गए थे. फिल्म के कई डायलॉग भी काफी पॉपुलर हुए थे. फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था. साल 1998 में आई इस फिल्म में राहुल और अंजली की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था. फलि्म में शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी अहम भूमिका में नजर आए थे.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More