Success Story IAS Nitin Sangwan : बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट हाल फिलहाल में जारी हुए हैं. 10वीं और 12वीं में कई छात्रों के कम नंबर आए होंगे. ज्यादातर पेरेंट्स इस बात में यकीन करते हैं कि अच्छे मार्क्स ही के बिना बच्चों का कुछ नहीं हो सकता. अपनी इस सोच के चलते बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाते हैं. लेकिन करियर में सफलता सिर्फ 10वीं या 12वीं में मिले अच्छे मार्क्स पर निर्भर नहीं करती. एक आईएएस अधिकारी ने अपनी सीबीएसई बोर्ड 12वीं की मार्कशीट ट्विटर पर शेयर करके यही संदेश देने की कोशिश की है. उन्होंने यह मार्कशीट 2020 में ट्वीट की थी.
आईएएस अधिकारी नितिन सांगवान ने अपनी 12वीं क्लास की मार्कशीट ट्विटर पर शेयर की है. उन्हें 12वीं में केमिस्ट्री में सिर्फ 24 नंबर मिल थे. यह पासिंग मार्क्स से सिर्फ एक नंबर ज्यादा था.

बोर्ड परीक्षा से कहीं अधिक है जीवन
आईएएस नितिन ने अपनी मार्कशीट ट्वीट करते हुए लिखा था, 12वीं की परीक्षा में मुझे केमिस्ट्री में सिर्फ 24 नंबर मिले थे. जो पासिंग मार्क्स से सिर्फ एक नंबर अधिक थे. लेकिन वे यह फैसला नहीं कर सकते कि मैं जीवन में क्या करूंगा. बच्चों पर मार्क्स का बोझ न डालें. जीवन बोर्ड परीक्षा से कहीं अधिक है. रिजल्ट आलोचना के नहीं आत्मनिरीक्षण के अवसर हैं.
यूपीएससी टॉपर रहे हैं नितिन सांगवान
आईएएस नितिन सांगवान यूपीएससी टॉपर रहे हैं. 2016 बैच के आईएएस नितिन सांगवान की यूपीएससी में ऑल इंडिया 28वीं रैंक थी. वह गुजरात कैडर के आईएएस अफसर हैं. उन्होंने हरियाणा से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन के बाद आईआईटी मद्रास से एमटेक किया था.
Sarkari Naukri : एमटीएस, हवलदार के 10,000 से अधिक पदों पर होने वाली है भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द
.
Tags: IAS Officer, Success Story
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 20:23 IST






