OMG! 500 रुपए प्रति पीस मिलता है यह आम, बिना छिलका उतारे खा सकते हैं, खासियत जान रह जाएंगे दंग


सच्चिदानंद, पटना. भले ही मालदह को आमों का राजा कहा जाता है, लेकिन आम का एक ऐसा किस्म है जो सेब की तरह छिलका सहित खाया जाता है. इस खास तरह के आम का दाम सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक सकती है. जी हां! लाल आम के श्रेणी में आने वाले इस आम की कीमत 500 रुपए प्रति पीस है. इसकी मांग ऐसी है कि पेड़ पर ही बुकिंग हो जाती है. खगड़िया के रहने वाले छायानंद कुमार बताते हैं कि यह लाल आम की श्रेणी में आता है, लेकिन इसे ये जापानी आम के नाम से पुकारते हैं. इनके पास सिर्फ एक ही पेड़ है, जिसपर इस बार 200 के करीब आम निकले हैं.

500 रुपए प्रति पीस मिलता है यह आम
खगड़िया के किसान छायानंद कुमार बताते हैं कि उनके पास मात्र एक ही ऐसा पेड़ है जिसपर लाल आम होता है. रंग में बिल्कुल लाल होता है और इसको सेब की तरह खाया जाता है. छायानंद ने चैलेंज देते हुए कहा कि कोई भी इस आम के छिलके को उतार देगा तो उसे 10 हजार का ईनाम दिया जाएगा. इसका मतलब यह हुआ कि इस आम को छिलका सहित खाया जाता है. उन्होंने इस लाल आम को जापानी आम नाम दिया है. इसके अलावा इस आम में एक भी रेशा नहीं होता है. साथ ही उनका दावा है कि इसे खाने से शुगर लेवल भी नहीं बढ़ता है. यह लैब में प्रमाणित भी हो चुका है.

बेंगलुरु से ले कर आए थे पौधा

छाया नंद बताते हैं कि उनके यहां दशकों से आम की खेती होती है. आम के सैकड़ों पेड़ हैं, लेकिन जापानी आम के इस पेड़ को उनके पिताजी बेंगलुरु से लेकर आए थे. इस श्रेणी का उनके पास सिर्फ एक ही पेड़ है. इसकी खासियत की वजह से यह प्रति पीस की दर पर बिकता है. इसकी पेड़ पर ही एडवांस बुकिंग हो जाती है. इस बार करीब 200 फल निकले हैं, जिसमें से 90% बिक चुके हैं. हर साल इसकी इतनी मांग होती है कि पूरी कर पाना संभव नहीं होता है. यह काली मिट्टी में उपजाई जाती है और बाकि आमों से इसकी देखभाल अधिक की जाती है.

.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 17:46 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More