
सौरभ तिवारी/बिलासपुर. खान पान के शौकीन लोगों के लिए बिलासपुर में इन दिनों एक से बढ़कर एक व्यंजन ऑफर किए जा रहे. इसी बीच एक नई चीज भी लोगों के हाथ लगी जिसे खास पसंद किया जा रहा. बिलासपुर के गांधी चौक के पास DLS कॉलेज की सामने वाली लाइन में मुकेश भैया के समोसे की दुकान है. इनकी दुकान भले ही छोटी सी हो लेकिन स्वाद, वैरायटी और समोसे की बात करें तो इनका कोई मुकाबला नहीं है.
दुकान के संचालक मुकेश मयानी ने बताया कि वह सालों से फूड बिजनेस में हैं और अब उन्होंने यह नई डिश परोसना शुरू किया है. बात समोसे की करें तो पेपर समोसा इनके यहां खास है. पेपर समोसा नॉर्मल समोसे जैसा ही दिखता है बस साइज में उससे छोटा, मैदे की पतली सी परत, खाने में क्रिस्पी और अंदर खास मसाला होता है. 15 रुपए प्लेट में मुकेश भैया आज भी 3 समोसे देते हैं जो की काफी किफायती और स्वादिष्ट होते हैें.
समोस के हरी चटनी बढ़ाती है स्वाद
पेपर समोसा के अलावा यहां अलग-अलग प्रकार के स्टफिंग वाले समोसे मिलते हैं. खास बात यह की ये समोसे साइज में छोटे और क्रिस्पी रहते हैं. समोसे के साथ में हरी चटनी दी जाती है. वह यहां के समोसे के स्वाद में चार चांद लगा देती है. मुकेश भैया के यहां आपको तंदूरी पेपर समोसा, ताइवानी पेपर समोसा, पनीर समोसा और कई अन्य प्रकार के समोसे मिलेंगे जिनका स्वाद बेहतरीन है.
दुबई में भी नहीं मिलता ऐसा समोसा
मुकेश भैया ने बताया कि दूर-दूर से लोग यहां आकर इनके समोसे खाकर जा चुके हैं और सभी ने इसे खूब पसंद किया. उन्होंने बताया कि एक बार दुबई से भी एक कुक बिलासपुर आए थे. जिन्होंने मुकेश भैया के यहां समोसा खाया. उन्होंने भी खूब तारीफ की और कहा की ऐसा समोसा तो दुबई में भी नहीं मिलता है.
.
Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news, Food, Local18
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 17:46 IST






