
हाइलाइट्स
4 लाख से कम कीमत वाली कारों के बहुत कम ऑप्शंस हैं.
इस सेगमेंट में जो एसी कारें हैं जिनमें जबरदस्त माइलेज मिलती है.
इन कारों को मेंटेन करना भी आसान है.
Best Mileage Cars Under Rs 4 Lakh: भारतीय बाजार में हमेशा से ही माइलेज वाली कारों का बोल बाला रहा है. ग्राहक ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जिसे चलाने में ज्यादा खर्च न आए. यानी वह कार तेल की कम खपत करे और उसका रख रखाव भी आसान हो. यही वजह है कि ज्यादातर कंपनियां अपनी गाड़ियों को अच्छी माइलेज देने वाला बताकर बेचती हैं. और जब भी माइलेज की बात आती है तो मारुति सुजुकी का नाम सबसे आगे रहता है.
दरअसल, भारत में मारुति सुजुकी की शुरूआत ही सस्ती फैमिली कार बनाने वाली कंपनी के तौर पर हुआ था. मारुति ने कम बजट में कई फ्यूल एफिसिएंट कारें लॉन्च की हैं. कंपनी का सबसे बड़ा ग्राहक बेस भी देश की मिडिल क्लास फैमिली है, जो अपने लिए किफायती कीमत पर लो मेंटेनेंस और भरोसेमंद कार खरीदती है. आज हम बात करने वाले हैं तीन ऐसी कारों के बारे में जो भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें हैं. आइये जानते हैं…
यह भी पढ़ें: खरीदनी है कार तो करें थोड़ा इंतजार, जुलाई में लॉन्च हो रही सबसे सस्ती एसयूवी !
Maruti Alto K10
मारुति ने हाल ही में Alto K10 को लॉन्च किया है. इस कार में कंपनी ने 1-लीटर का पेट्रोल इंजन लगाया है. ऑल्टो के10 की कीमत की बात करें तो, इसकी कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होकर 5.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. कम कीमत के साथ ऑल्टो के10 माइलेज में भी शानदार है. यह कार बीएस-6 फेज-2 इंजन के साथ आती है. कंपनी इसे पेट्रोल और सीएनजी दोनों इंजन में बेच रही है. पेट्रोल में इसकी माइलेज 22 kmpl है, जबकि सीएनजी में यह 33 km/kg की माइलेज दे सकती है.
Bajaj Qute
बजाज क्यूट भी देश में बिकने वाली सबसे किफायती फोर व्हीलर में से एक है. हालांकि, यह कार नहीं बल्कि क्वाड्रासाइकिल है जिसे केवल कमर्शियल ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है. बजाज क्यूट की कीमत 3.61 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है. कंपनी ने इसे केवल सीएनजी वर्जन में बेच रही है. इसमें 216 cc का सीएनजी इंजन लगाया गया है जो कि 10 बीएचपी का पॉवर और 16 एनएम का टॉर्क देता है. बजाज क्यूट सीएनजी शहर के ट्रैफिक में 21 km/kg की माइलेज आसानी से दे सकती है.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Cars
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 17:30 IST






