Janjgir champa में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की जिंदा जलकर मौत, देखते रह गए लोग


लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. जिले में चांपा और कोरबा रोड में ट्रेलर और माजदा की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. देर रात हुई जोरदार टक्कर से ट्रेलर और माजदा में भीषण आग लग गई. जिससे माजदा केे चालाक और परिचालक की जलकर मौत हो गई. दोनों मृतक लछनपुर गांव के बताए जा रहे हैं. वही ट्रेलर चालक फरार है. माजदा में प्लास्टिक भरा था. ट्रेलर में कोयला भरा हुआ था. एक्सीडेंट के बाद कोयला में भी आग लग गई. घंटों बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया.

एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने बताया कि जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांपा कोरबा रोड पर केके ढाबे के पास देर रात 1 बजे माजदा वाहन और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों में भीषण आग लग गई. जिससे माजदा वाहन चालक भुवनेश्वर सिंह 32 वर्ष और हेल्पर नीरज यादव 30 वर्ष निवासी लछनपुर की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ट्रेलर  ड्राइवर और हेल्पर कूदकर अपनी जान बचा पाए.

ट्रेलर ड्राइवर जान बचाकर फरार हो गया
एएसपी ने बताया कि माजदा चांपा में स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री से प्लास्टिक की पाइप लेकर पेंड्रा जा रहा था. ट्रेलर कोरबा से कोयला लोडकर चांपा की ओर आ रही थी. तभी दोनों वाहन में आमने सामने भिड़ंत हो गई. माजदा के केबिन के परखच्चे उड़ गए और केबिन में आग लग गई. माजदा चालक और हेल्फर उसी में फंसे रहे और दोनो की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई. ट्रेलर चालक ने किसी तरह केबिन से निकल कर अपनी जान बचाई और फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की टीम को बुलाया गया. घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. जिसके बाद क्रेन की सहायता से दोनों का शव बाहर निकाला गया. ट्रेलर चालक खिलाफ चांपा थाने में अपराध दर्ज कर मामले की जा रही है.

.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 17:34 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More