AAA Cinemas: ‘पुष्पा’ के थिएटर में लगी ‘आदिपुरुष’, अल्लू की बिजनेस लिस्ट में एड हुआ नया वेंचर, नेटवर्थ 370cr!

मुंबई. ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लॉवर समझे क्या, फायर है मैं’ फिल्म में ये डायलॉग बोलकर तालियां बटोरने वाले अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) बिजनेस की दुनिया में भी फायर बन गए हैं. फिल्मों के साथ ही वे एक के बाद एक बिजनेस में इन्वेस्ट कर रहे हैं. अब अल्लू ने अपने बिजनेस में एक और वेंचर एड कर लिया है. अल्लू ने बुधवार को अपने AAA Cinemas का उद्घाटन किया. खास बात यह है कि इस उनके इस थिएटर में सबसे पहले ‘आदिपुरुष’ को दिखाया जा रहा है. इस नए वेंचर से अब अल्लू की नेटवर्थ में भी इजाफा हो जाएगा.

साउथ सुपर स्टार अल्लू अर्जुन दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. उनकी फिल्मों का लोग इंतजार करते हैं. साल 2021 में आई सुकुमार की फिल्म ‘पुष्पा: दि राइज’ में उन्हें काफी पसंद किया गया था. अब फिल्म का दूसरा पार्ट ‘पुष्पा: दि रूल’ का लोग इंतजार कर रहे हैं. फिल्मों से कमाई करने साथ ही अल्लू ने कई बिजनेस में भी इन्वेस्ट कर रखा है, उन्हें ​यदि एक समझदार बिजनेसमैन कहा जाए तो गलत नहीं होगा. अब उन्होंने अपने बिजनेस का दायरा और बढ़ा लिया है. अल्लू ने बीती बुधवार को अपने नए सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया.

allu arjun, allu arjun new theatre, allu arjun latest news, allu arjun latest photos, allu arjun aaa cinemas, allu arjun inaugurates new cinema hall, allu arjun business, allu arjun net worth, allu arjun income, allu arjun next movie, allu arjun pushpa movie, pushpa 2,prabhas, adipurush, south latest news

(instagram/allu arjun)
allu arjun, allu arjun new theatre, allu arjun latest news, allu arjun latest photos, allu arjun aaa cinemas, allu arjun inaugurates new cinema hall, allu arjun business, allu arjun net worth, allu arjun income, allu arjun next movie, allu arjun pushpa movie, pushpa 2,prabhas, adipurush, south latest news

(instagram/allu arjun)

दोस्त की फिल्म से हुई शुरुआत
अल्लू के थिएटर की शुरुआत उनके खास दोस्त प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ से हुई है. 16 जून को यानी आज उनके थिएटर में ओम राउत की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के शो चल रहे हैं. अल्लू ने अब मनोरंजन की दुनिया में फिल्मों के साथ ही थिएटर में बड़ा इन्वेस्ट किया है. बता दें कि अल्लू का यह पहला बिजनेस नहीं है. वे क्लब, फूड, फैशन के बिजनेस से भी जुड़े हुए हैं. अल्लू की नेट वर्थ की बात करें तो लेटेस्ट खबरों अनुसार, उनकी नेटवर्थ 370 करोड़ रुपये है.

अल्लू का नया सिनेमा हॉल अमनप्रीत, हैदराबाद में स्थित है. अल्लू के नए सिनेमा हॉल में प्रभास की ‘आदिपुरुष’ देखने को ​लेकर लोगों के बीच क्रेज है. फैंस सोशल मीडिय पर अल्लू के नए थिएटर की फोटोज शेयर कर रहे हैं.

Tags: Allu Arjun, Entertainment news., Kriti Sanon, Prabhas

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More