
नई दिल्ली. बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी (Sridevi) आज भले ही इस दुनिया में ना हों लेकिन उनके चाहने वालों की आज भी कमी नहीं हैं. उनकी फिल्में और उनके निभाए गए किरदार लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. अनिल कपूर (Anil Kapoor) और श्रीदेवी ने तो साथ में कई फिल्मों में काम किया है. दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और अनिल कपूर काफी अच्छे दोस्त भी रहे हैं. श्रीदेवी के निधन के बाद जब IIFA अवार्ड में अनिल कपूर ने एक्ट्रेस को याद किया तो उनसे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था.
श्रीदेवी ने अनिल कपूर के बड़े भाई प्रोड्यूसर बोनी कपूर से साल 1996 में शादी की थी. बोनी कपूर ने श्रीदेवी के लिए अपनी पहली पत्नी मोना कपूर तक को छोड़ दिया था. वहीं बोनी से शादी करने के बाद श्रीदेवी अनिल की भाभी बन गई थीं. अनिल कपूर और श्रीदेवी ने यूं तो फिल्मी पर्दे पर कई फिल्मों में रोमांस किया था लेकिन असल जिंदगी में दोनों के ही बीच काफी अच्छी दोस्ती थी. अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता था. ये दोनों जिस भी फिल्म में नजर आते वह फिल्म हिट हो जाती थी. दिल से अनिल कपूर आज भी श्रीदेवी को बहुत रिस्पेक्ट देते हैं. इस बात का सबूत खुद अनिल कपूर ने अवॉर्ड फक्शन में अपने खुलासे में दिया था.
90 के दशक की 5 ऑल टाइम फेवरेट फिल्में, आज भी बार-बार देखते हैं लोग, आपकी फेवरेट कौन सी है?
अनिल कपूर ने किया बड़ा खुलासा
अनिल कपूर और श्रीदेवी दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. आज भी अनिल कपूर अलग-अलग मौकों पर उन्हें याद करते हुए नजर आते हैं. एक बार IIFA अवार्ड में अनिल कपूर ने एक्ट्रेस के बारे में कुछ ऐसा बताया जिसे सुनकर स्टेज पर मौजूद बोनी कपूर भी रोने लगे थे. दरअसल, श्रीदेवी के निधन के बाद जब IIFA अवार्ड में अनिल कपूर ने एक्ट्रेस को याद किया तो बताया कि, ‘मैं श्रीदेवी से कहीं भी मिलता था, तो उनके पैर छू लिया करता था. वो हंसती थी, कहती थीं अनिल जी क्या कर रहे हैं? मेरे पांव क्यों पड़ रहे हैं? और मैं हमेशा यही कहा करता था कि मैं जब झुककर आपके पैर छूता हूं तो मुझे लगता है आपका थोड़ा टैलेंट कहीं न कहीं मुझमें भी आ जाएगा”. अनिल की ये बातें सुनकर वहां मौजूद सभी लोग काफी भावुक हो गए थे.
इन फिल्मों में खूब पसंद की गई जोड़ी
साल 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया में चुलबुले किरदार में श्रीदेवी को और दमदार किरदार में अनिल कपूर को काफी पसंद किया गया था. ये फिल्म बड़ी हिट साबिति हुई थी. साल 1991 में आई लम्हें में भी श्रीदेवी और अनिल कपूर की रोमांटिक जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. श्रीदेवी और अनिल कपूर के लिए यह फिल्म आज भी याद की जाती है. साल 1993 में आई उनकी रूप की रानी चोरों का राजा में भी केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी. ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. लेकिन इनके काम को सराहा गया. साल 1997 में श्रीदेवी की शादी के बाद आई फिल्म जुदाई में भी अनिल कपूर और श्रीदेवी के काम को काफी सराहा गया था. इस फिल्म में इनकी केमिस्ट्री पर लोग फिदा हो गए थे.
.
Tags: Anil kapoor, Entertainment Special, Sridevi
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 17:16 IST






