राजेश खन्ना की हरकत पर, जब जया भादुड़ी के मन ने निकली थी ‘बद्दुआ’, ताश के पत्तों की तरह ढह गया काका का स्टारडम


नई दिल्ली. बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार, जिन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं. उस दौर में राजेश खन्ना ने कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के साथ काम किया. जया भादुड़ी के साथ उन्होंने एक फिल्म की बावर्ची (Bawarchi), ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म ने सफलता का पताका तो लहरा दिया, लेकिन इस फिल्म के कुछ समय के बाद राजेश खन्ना का स्टारडम ताश के पत्तों की तरह ढहने लगा.

‘बावर्ची’ फिल्म से पहले भी राजेश खन्ना कई हिट दे चुके थे और जया भादुड़ी भी बॉलीवुड में धीरे-धीरे पैर जमा रही थीं. फिल्म रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर साबित हुई. लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जया, काका की हरकतों से बहुत परेशान होती थी. कहते हैं इस दौरान उन्होंने राजेश खन्ना को चेताया भी था. क्या था वो कारण आए आपको बताते हैं.

राजेश खन्ना को जब हो गया था खुद पर घमंड
कहते हैं आदमी जब तरक्की करने लगता है, तो अक्सर घमंड उसे अपनी आगोश में ले लेता है. ऐसा ही कुछ राजेश खन्ना के साथ भी हुआ था. राजेश खन्ना के साथ जया ने फिल्म ‘बावर्ची’ साइन की. ये उस दौर की बात है, जब अमिताभ इंडस्ट्री में नए-नए आए थे, लेकिन उनकी फिल्में कमाल नहीं कर पा रहे थे. अमिताभ तब जया से सेट पर मिलने के लिए अक्सर आया करते थे.

राजेश खन्ना की ये हरकत जया को नहीं लगती थी अच्छी
राजेश खन्ना का सेट पर आना अमिताभ को बहुत अखरता था. वह उनसे जूनियर एक्टर्स की तरह बिहेव करते थे और कभी-कभी तो अमिताभ को देख अनदेखा भी कर देते थे. इस बात को जया भादुड़ी देखती और तो उन्हें अमिताभ के लिए बहुत बुरा फील होता था.

जब राजेश खन्ना ने जया से कहा, ‘अपना वक्त इस पर खराब मत करो’
राजेश खन्ना भी जया और अमिताभ का नजदिकियों पर गौर देते थे. एक दिन उन्होंने जया से पूछा, ‘तुम इस लड़के के साथ क्यों घूमती हो? इस लड़के का कुछ नहीं होने वाला. अपना वक्त इस पर खराब मत करो’. जया ने सीनियर के तौर पर उनका सम्मान करते हुए बात को आने जाने दिया. हद को उस दिन हो गई जब अमिताभ फिर एक दिन सेट पर मिलने के लिए पहुंचे और राजेश खन्ना अचानक ही बिगड़ गए.

राजेश खन्ना को जब जया ने दिया था जवाब
राजेश खन्ना को बर्दाश्त नहीं हुआ. उन्होंने कह डाला, ‘कल का छोकरा उनकी एक्ट्रेस से यूं मिलने चला आया’. उस वक्त राजेश खन्ना ने अमिताभ को डांट दिया था. जब राजेश खन्ना ने अमिताभ के साथ इस तरह का बर्ताव किया, तो जया को बहुत गुस्सा आया. राजेश खन्ना को जया ने उसी वक्त जवाब दे दिया. जया ने उन्हें कहा, ‘काका… बिहेव योउर सेल्फ. भगवान से डरिए. उसकी लाठी में आवाज नहीं होती. आज आप जिसे आज इतना भला-बुरा कह रहे हैं, देखना एक दिन वो इस इंडस्ट्री पर राज करेगा.’

जया की ‘बद्दुआ’ का था असर!
जया के मुंह से निकली बात जैसे सच साबित हुई. अमिताभ की ‘दीवार’ ने राजेश खन्ना के स्टारडम को ताश के पत्तों की तरह ढहा दिया. अमिताभ इंडस्ट्री में अपने पैर जमा रहे थे. डायरेक्टर्स और प्रॉड्यूसर का भरोसा जीत रहे थे और आज अमिताभ सदी के महानायक है.

Tags: Amitabh bachchan, Jaya bachchan, Rajesh khanna

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More