शादी में आ रही है बाधा तो गुप्त नवरात्रि के दौरान लड़कियां करें ये उपाय, जल्द पीले होंगे हाथ!-6561669

 परमजीत कुमार/देवघर. हिन्दू धर्म में कोई भी पर्व त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. आसाढ़ माह में होने वाली गुप्त नवरात्रि नजदीक आ गई है. 19 जून से इसकी शुरुआत हो रही है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि जिन युवतियों की शादी में अड़चन आ रही हो वो नवरात्रि के दौरान कुछ उपाय मात्र से अपनी इस बाधा को दूर कर सकती हैं. ऐसी युवतियों को गुप्त नवरात्री के दौरान माता को श्रृंगार अर्पण करना चाहिए.

बैद्यनाथधाम के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नन्दकिशोर मुदगल ने लोकल 18 को बताया कि कई युवतियां हैं जिनकी शादी-विवाह में काफी अड़चनें पैदा होती हैं. इनके रिश्ते बनते-बनते टूट जाते है. ऐसी युवतियों को गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा को श्रृंगार का सामान अर्पण करना चाहिए. इसके लिए स्नान ध्यान के पश्चात लाल रंग का वस्त्र धारण कर मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा-पाठ करें और श्रृंगार का सामान भेंट करें.

40 दिनों तक करें ये उपाय
बैद्यनाथधाम के ज्योतिषाचार्य का कहना है कि शादी में बाधा आ रही है तो गुप्त नवरात्रि के पहले दिन से लेकर अगले 40 दिनों तक माता कात्यानी की पूजा अर्चना करें. पूजा के दौरान ‘ॐ कात्यायनी महामाये महायोगिन्यधीश्वरि’ मंत्र का जाप करें. इससे शीघ्र ही विवाह के योग बनेंगे. इसके साथ सुयोग्य वर की प्राप्ति होगी.

जानें कब स्थापना का शुभ मुहूर्त
आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि उदयातिथि के अनुसार 19 जून को है. इस दिन नवरात्रि आरंभ हो रही है. इस दिन सुबह 5 बजकर 23 मिनट से लेकर 7 बजकर 27 मिनट तक कलश स्थापन के लिए शुभ मुहूर्त माना गया है.

.

FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 12:25 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More