VIDEO: टी20 लीग में फील्डर बना ‘सुपरमैन’… एक हाथ से लपका अविश्वसनीय कैच, बैटर भी रह गया हक्का बक्का


हाइलाइट्स

इंग्लैंड में टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट का हो रहा आयोजन
फील्डर ने बाउंड्री के नजदीक लपका शानदार कैच

नई दिल्ली. क्रिकेट के इतिहास में वैसे तो कई कैप आपने देखे होंगे, लेकिन इस कैच की बात ही अलग है. कोई इस कैच को लपकने वाले फील्डर को स्पेशल अवॉर्ड दिए जाने की बात कर रहा है तो किसी का कहना है कि उन्होंने इससे पहले इस तरह के कैच को नहीं देखा था. यह वीडियो आया है इंग्लैंड में जारी टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट से. जहां एक फील्डर ने मैच के दौरान ‘सुपरमैन’ की तरह हवा में डाइव लगाते हुए एक हाथ से अविश्वसनीय कैच लपका. इस बेहतरीन कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के तहत ससेक्स और हैम्पशॉयर (Sussex vs Hampshire)  के बीच एक मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में ससेक्स के ब्रैड करी (Bradley Currie) ने हैम्पशॉयर के बैटर बेनी हॉवेल का शानदार कैच पकड़ा. हैम्पशॉयर की पारी के 19वें ओवर का यह वाकया है. तेज गेंदबाज टाइमल मिल्स (Tymal Mills) की गेंद पर हॉवेल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन बाउंड्री के नजदीक करी को वह चकमा नहीं दे पाए. हॉवेल ने मिडविकेट की ओर शॉट खेला, तभी स्क्वॉयर लेग से दौड़ते हुए करी ने बायीं ओर हवा में डाइव लगाते हुए एक हाथ से कैच लपक लिया. कुछ देर तक बैटर को भी विश्वास नहीं हुआ कि वह आउट हो चुका है.

यह भी पढ़ें:MS Dhoni jersey: एमएस धोनी क्यों पहनते हैं 7 नंबर की जर्सी ? अंधविश्वास या कुछ और? ये है वजह

भारत और पाकिस्तान क्या अहमदाबाद में भिड़ेंगे? पीसीबी मुखिया ने झाड़ा पल्ला, सरकार के पाले में डाली गेंद

Tags: T20 blast

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More