
मुंबई. सनी देओल इन दिनों दो वजह से चर्चा में है. पहली उनकी ‘गदर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. दूसरी, उनके बेटे और एक्टर करण देओल की शादी गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य से होने वाली है. यह शादी 18 जून को होगी. बीती रात करण की संगीत सेरेमनी थी. बेटे के संगीत में सनी अपने ‘गदर’ वाले लुक में पहुंचे. ‘गदर’ में जिस तरह उनके किरदार तारा सिंह ने आउटफिट पहने थे, सनी बिल्कुल उसी अंदाज में बेटे के संगीत में शामिल हुए. इतना ही नहीं, उन्होंने ‘मैं निकला गड्डी लेकर’ पर डांस भी किया. सनी ने ब्राउन ब्लेजर और पटियाला सलवार पहने हुए थे और उन्होंने ब्लैक शू से अपने लुक को कंप्लीट किया था.
करण देओल के संगीत समारोह में सनी देओल का ‘तारा सिंह’ वाला अंदाज बेहद पसंद आया. सनी ने जब ‘मैं निकला गड्डी लेकर’ पर डांस किया, तो घर की महिलाओं ने उनका साथ दिया और खूब नाच किया. सनी और महिलाओं के डांस ने करण के संगीत में चार चांद लगा दिए, लेकिन नेटिजंस को सनी का यह अंदाज पसंद नहीं आया.
.
Tags: Gadar, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : June 17, 2023, 10:54 IST






