जुलाई में शुक्र ग्रह का महागोचर, 3 राशि के जातकों की चमक उठेगी किस्मत, अपार धन लाभ के योग


हाइलाइट्स

जिनकी राशि कुंभ है, उनके लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वैवाहिक जीवन में मिठास लेकर आ रहा है.
कुंभ राशि के जातकों के सप्तम भाव में शुक्र ग्रह का गोचर हो रहा.

Venus Transit In Leo : वैदिक ज्योतिष के अनुसार प्रत्येक ग्रह का अपना एक विशेष महत्व है. जो समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर पृथ्वी और मनुष्य जाति को सकारात्मक और नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है. हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल से एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, जिसकी वजह से कई बार शुभ योग का निर्माण भी होता है. धन, कला, विलासिता, रॉयल लाइफ स्टाइल का कारक ग्रह माना जाने वाला शुक्र 7 जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करने वाला है, जिसका सकारात्मक असर 3 राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. कौन सी हैं वे 3 राशियां, आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

तुला राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि तुला है उनके लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कई मायनों में बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है. तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर उनके आए भाव में हो रहा है. इस दौरान आपको जबरदस्त धन लाभ हो सकता है. आय के कई नए स्रोत बनेंगे. यदि कोई काम लंबे समय से करना चाह रहे हैं तो यह समय सर्वोत्तम रहेगा. इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आपके शत्रु परास्त होंगे. शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है.

यह भी पढ़ें – गुरु चांडाल राजयोग से 5 राशियों को नुकसान, शिक्षा, धन और चरित्र पर दिखेगा बुरा असर

वृषभ राशि के जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि वृषभ है उनके लिए शुक्र ग्रह का सिंह राशि में प्रवेश अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है. वृषभ राशि के जातकों के चतुर्थ भाव में शुक्र ग्रह का गोचर हो रहा है. इस दौरान आप नया वाहन और भवन खरीद सकते हैं. लंबे समय से चली आ रही बीमारी समाप्त हो सकती है. परिवार के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में बड़ी और खास जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है. आर्थिक लाभ होगा और भूमि से जुड़े व्यापारियों के लिए यह समय बेहद खास माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें – कुंडली में है कालसर्प दोष, 4 तरह के सपने कर सकते हैं परेशान, अपनाएं 4 ज्योतिषी उपाय

कुंभ राशि के जातक

ज्योतिष के अनुसार, जिन जातकों की राशि कुंभ है उनके लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन वैवाहिक जीवन में मिठास लेकर आ रहा है. कुंभ राशि के जातकों के सप्तम भाव में शुक्र ग्रह का गोचर हो रहा. कोई काम पार्टनरशिप में शुरू करने जा रहे हैं तो यह समय लाभकारी रहेगा. लव लाइफ में पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी. जिन लोगों का विवाह नहीं हुआ है उनके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More