Viral Video: ऊंचाई से लगता था डर, पर मुसीबत में नहीं की अपनी परवाह! जलती इमारत पर चढ़कर बचाई कुत्ते की जान


आपने एक कोल्ड ड्रिंक का विज्ञापन तो जरूर सुना होगा, जिसमें कोई न कोई हीरो आकर एक ही बात बोलता है, डर के आगे जीत है! बेशक ये बात सही है, जब इंसान अपने डर को पार करता है, तो उसके हाथों जीत लगती है. पर अपने डर से लड़ने की हिम्मत कितने लोगों में होती है. कितने लोग उस डर को पार कर पाते हैं! बेहद कम, पर जो कर जाते हैं, उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाता है. इन दिनों पेरू का एक शख्स चर्चा में है जिसने अपने डर से पार पाकर इतिहास में नाम दर्ज कर लिया. उसने बहादुरी से कई कुत्तों (Man save dog from fire video) की जान आग से बचाई है.

इंस्टाग्राम अकाउंट ‘गुड न्यूज मूवमेंट’ पर अक्सर सकारात्मक वीडियोज (Positive videos) पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो (Man afraid of heights save dog video) शेयर किया गया है जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक व्यक्ति एक कुत्ते को आग से बचाता दिख रहा है. वीडियो पेरू के लीमा का है. 9 जून को एक इमारत में आग लग गई थी. तब बेघर सेबैश्चिय एरियास वहां मौजूद थे. तारीफ की बात ये है कि सेबैश्चियन खुद ऊंचाई से बहुत डरते हैं, पर जब उन्होंने ऐसी स्थिति देखी तो अपने डर पर काबू पाया और इमारत पर चढ़ गए.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More