Shani Dosh Upay: शनि दोष के 5 संकेत, धन-संपत्ति का नाश, बढ़ता है वाद-विवाद, 4 उपायों से कमजोर शनि हो जाएगा मजबूत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

शनि दोष होने पर वाद-विवाद की स्थिति बनती है. व्यक्ति पर कोर्ट केस के मामले बनते हैं.
शराब, जुआ और अन्य गंदी आदतें भी शनि दोष का संकेत हैं.
शनि दोष निवारण के लिए शनि का शुभ रत्न नीलम पहनना चाहिए.

ज्योतिषशास्त्र में शनि को न्याय करने वाला माना जाता है. शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. हर व्यक्ति के जीवन में शनि का 10 साल प्रभाव रहता है. शनि की साढ़ेसाती साढ़े सात साल और ढैय्या ढाई साल तक रहती है, ये दोनों मिलकर 10 साल होते हैं. साढ़ेसाती और ढैय्या में कर्मों के अनुसार फल मिलता है, लेकिन कुंडली में शनि अशुभ स्थान पर बैठे हों तो शनि दोष उत्पन्न होता है. कुंडली के 3, 7 या 10वें घर में शनि विराजमान हों तो शनि दोष के कारण व्यक्ति के जीवन में कई समस्याएं आने लगती हैं. शनि पाप ग्रह या शत्रु ग्रह के साथ यु​ति करते हैं तो वह भी हानिकारक होता है. शनि दोष होने पर कई लक्षण दिखने लगते हैं, उन संकेतों को जानकर आप शनि दोष का निवारण कर सकते हैं. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार भार्गव से जानते हैं शनि दोष दूर करने के उपाय.

शनि दोष के 5 लक्षण
1. यदि कुंडली में शनि दोष है तो व्यक्ति के धन और संपत्ति का धीरे-धीरे नाश होने लगता है. उसकी समृद्धि और वैभव खत्म होने लगता है.

2. शनि दोष होने पर वाद-विवाद की स्थिति बनती है. व्यक्ति पर कोर्ट केस के मामले बनते हैं. कोई कलंक या झूठा आरोप लग सकता है.

यह भी पढ़ें: गुरु दोष के 6 संकेत, व्यक्ति को बनाता है असफल और चरित्रहीन, 5 आसान उपायों से कमजोर बृहस्पति होगा मजबूत

3. शराब, जुआ और अन्य गंदी आदतें भी शनि दोष का संकेत हैं. काम में अड़चने आना, कर्ज का बोझ होना, घर में आग लगना, मकान बिकना या उसका कोई हिस्सा गिरना आदि भी शनि दोष के लक्षण हैं.

4. शनि दोष होने पर समय से पहले ही व्यक्ति के बाल झड़ने लगते हैं, आंख खराब होने लगती है, कान में दर्द रहता है. शनि खराब होने से शारीरिक कमजोरी, पेट दर्द, टीबी, कैंसर, चर्म रोग, फ्रैक्चर, पैरालाइसिस, सर्दी-जुकाम, अस्थमा आदि जैसे रोग हो जाते हैं.

5. शनि दोष के कारण काम का श्रेय नहीं मिलता, मेहनत का पूरा फल नहीं मिलता, नौकरी में परेशानी, दोस्तों और रिश्तेदारों से बेवजह झगड़ा होता है.

शनि दोष निवारण उपाय
1. यदि कुंडली में शनि दोष है या शनि कमजोर है तो शनि का शुभ रत्न नीलम या उपरत्न काला अकीक, लाजवर्त या जमुनिया नीली में कोइ एक धारण कर सकते हैं. इसे शनिवार के दिन अभिमंत्रित करके पहना जाता है.

यह भी पढ़ें: शुक्र दोष सुख-सुविधाओं पर लगा देगा ग्रहण, शुक्रवार के 3 उपाय आएंगे काम

2. शनि दोष निवारण या शनि को मजबूत करने के लिए शनिवार को काले रंग के घोड़े की नाल से बनी अंगूठी को दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में पहनना चाहिए. इससे अभिमंत्रित करके पहनने से लाभ होता है.

3. शनिवार का व्रत विधिपूर्वक रखकर व्रत कथा का श्रवण करें. शनि देव की पूजा करें. ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें. मांस, मदिरा का त्याग कर दें.

4. शनि दोष से मुक्ति के लिए शनिवार को शनि मंदिर के बाहर जूते या चप्पल और वस्त्र को छोड़ देते हैं. इसके अलावा आप गरीबों को काला कंबल, छाता, काला या नीले वस्त्र, लोहा, काला तिल आदि का दान कर सकते हैं.

5. शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार को शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठित किए गए शनि यंत्र को भी पहन सकते हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Shanidev

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें