सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी ला रही 2 नए सस्ते मॉडल, रेंज भी होगी जबरदस्त

नई दिल्ली. सिंपल एनर्जी अपने सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के दम पर भारतीय बाजार में खुद को एक ब्रांड के तौर पर स्टैबलिश कर चुका है. अब कंपनी मार्केट में अपना फुटप्रिंट और मजबूत करना चाहती है. लिहाजा, कंपनी 2 नए अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी अपने सिंपल वन स्कूटर की डिलिवरी भी शुरू कर चुकी है.

बेंगलुरु स्थित ब्रांड ने अब कन्फर्म किया है कि दो अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर सस्ती कीमत पर उपलब्ध होंगे. इन्हें पोर्टफोलियो में मौजूदा मॉडल्स से नीचे प्लेस किया जाएगा. जिसमें सिंगल चार्ज पर 212 किमी की सेगमेंट-बेस्ट क्लेम्ड राइडिंग रेंज है. कंपनी ने दोहराया है कि दो नए जीरो-एमिशन स्कूटरों की कीमत ग्राहकों के लिए काफी अट्रैक्टिव होगी.

यह भी पढ़ें : हीरो पर भारत सरकार की नजर, इनकम टैक्स की रिपोर्ट पर लिया संज्ञान, कंपनी ने कहा- हमें नहीं जानकारी

सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर
उम्मीद की जा रही है कि नए स्कूटर सिंपल एनर्जी के पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाएंगे और ये स्कूटर बेहतर रेंज के साथ आने वाले हैं. सिंपल वन और आने वाले वेरिएंट से लैस बैटरी पैक हाई सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करते हैं. सिंपल वन की कीमत रु. 1.45 लाख (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है और इसे ग्राहकों का खूब प्यार मिल रहा है. इस स्कूटर को अब तक 1 लाख से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं.

यह भी पढ़ें : रॉयल एनफील्ड को ‘बादशाहत’ खत्म करने आ रही ‘देसी’ क्रूजर बाइक, इस इंडियन कंपनी ने कर ली तैयारी

सबसे तेज ई-स्कूटर
इसे देश का सबसे तेज इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कहा जा रहा है क्योंकि यह शून्य से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 2.77 सेकंड में पकड़ सकता है. यह पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी है जिसमें थर्मल रनवे को कम करने के लिए आईआईटी-इंदौर के सहयोग से विकसित थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Electric Scooter

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More