
SSC CHSL Admit Card 2023 Released: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मध्य प्रदेश क्षेत्र के लिए SSC CHSL Tier II 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (SSC CHSL Admit Card) जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (10 + 2) परीक्षा – 2022 (टियर- II) के लिए उपस्थित होंगे, वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट sscmpr.org के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड (SSC CHSL Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकते हैं. टीयर II परीक्षा 26 जून, 2023 को आयोजित की जाएगी.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.sscmpr.org/index.php?Page पर क्लिक करके भी SSC CHSL Admit Card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के जरिए भी एडमिट कार्ड (SSC CHSL Admit Card) देख सकते हैं. उम्मीदवारों को 2 नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो और एक मूल वैध फोटो पहचान पत्र लाना चाहिए, जिसमें जन्मतिथि वही हो जो एडमिट कार्ड पर छपी हो. यदि फोटो पहचान पत्र में जन्म तिथि नहीं है, तो उम्मीदवार को अपनी जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में एक अतिरिक्त मूल प्रमाण पत्र भी साथ रखना होगा, ऐसा न करने पर उन्हें परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. जन्म तिथि में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने की स्थिति में उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा.
SSC CHSL Admit Card 2023 ऐसे करें डाउनलोड
SSC MPR की आधिकारिक वेबसाइट sscmpr.org पर जाएं.
होम पेज पर उपलब्ध SSC CHSL Tier II Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें.
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
आपका SSC CHSL Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
SSC CHSL Admit Card 2023 चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.
ये भी पढ़ें…
भारतीय वायुसेना ने जारी किया अग्निवीरवायु का रिजल्ट, ऐसे आसानी से करें चेक
यूपीएससी ईपीएफओ में कितनी मिलती है सैलरी, जानें कैसे बनते हैं असिस्टेंट कमिश्नर
.
Tags: Admit Card, Central Govt Jobs, Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, SSC exam
FIRST PUBLISHED : June 16, 2023, 13:37 IST






